फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga road leading from Tilakeshwarsthan was washed away due to flood Kosi river in spate its usual style

Darbhanga: तिलकेश्वरस्थान से सपहि जाने वाली सड़क बाढ़ आने से बही, कोसी नदी अपने चिर-परिचित अंदाज में उफान पर

Wed, 06 Sep 2023 04:11 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 06 Sep 2023 04:11 PM IST
सार

दरभंगा में कुशेवरस्थान प्रखंड से तिलकेश्वरस्थान से सपहि जाने वाली मुख्य सड़क बाढ़ आने से बह गई। कोसी नदी अपने चिर-परिचित अंदाज में उफान पर बह रही हैं। करीब छह से अधिक गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

विज्ञापन
Darbhanga road leading from Tilakeshwarsthan was washed away due to flood Kosi river in spate its usual style
कोसी नदी के उफान ने सड़क को उखाड़ फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में कोसी नदी उफान पर चल रही हैं। कुशेवरस्थान प्रखंड से तिलकेस्वरस्थान जाने वाली मुख्य सड़क के आस-पास के छह से अधिक गांवों में बाढ़ आ गई, जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाढ़ ने सड़क को दो हिस्सों में बांट दिया।

विज्ञापन


दरभंगा के कुशेवरस्थान प्रखंड से तिलकेस्वरस्थान जाने वाली मुख्य सड़क को कोसी नदी में आए उफान ने अपने साथ बहा कर ले गई है। जिससे तिलकेस्वरस्थान का कुशेवरस्थान पूर्वी से सड़क सम्पर्क भंग हो गया है। इस इलाके के करीब छह से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। जिससे आमलोगों की समस्या काफी बढ़ गई है। इस इलाके में कोसी नदी के जलस्तर में दुबारा पानी बढ़ने से लोगों के सामने प्रतिदिन नई समस्या उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन


कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में बाढ़ का कहर से ग्रामीण काफी परेशान है, इस इलाके का जनजीवन पूरी तरीके से नाव पर निर्भर हो गया है। बताया जाता है कि तिलकेश्वर से सपहि गांव तक जाने वाली सड़क पर बना पुल पर पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा था। पानी का दबाव बढ़ने के कारण सड़क का कटाव हो गया। बताया जा रहा है कि इस सड़क के कटने से इस इलाके के करीब 10 से 15 हजार लोगों का जिला मुख्यालय सड़क सम्पर्क टूट गया है। कुशेश्वरस्थान में  कमला-बलान पश्चिमी तटबंध के पूर्वी हिस्से में अवस्थित प्रखंड के छह पंचायत  इलाके में कोसी और करेह नदी के जलस्तर बढ़ने से पांच पंचायत के लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। सबसे ज्यादा, लोगों को आने-जाने के लिए नाव ही सहारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed