बिहार: केले तोड़ने की ‘सजा’! चार बच्चों को पिलर से बांधा, लाठी-डंडों से पीटा; मामले ने पकड़ा तूल जांच शुरू
दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव में चार बच्चों को पिलर से बांधकर लाठी-डंडे से पीटने का आरोप पैक्स अध्यक्ष संजय यादव पर लगा है। घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है। बच्चों को बांधे जाने की तस्वीर और पिटाई का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र के ढंगा गांव में पैक्स अध्यक्ष संजय यादव पर नाबालिग चार बच्चों को केले तोड़ने से नाराज होकर पिलर में रस्सी से बांधकर पिटाई करने का आरोप लगा है। बच्चों को पिलर से बांधे जाने की तस्वीर भी सामने आई है। वहीं, बच्चों के परिजनों द्वारा शिकायत करने पर पैक्स अध्यक्ष पर उन्हें धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना की पुष्टि करते हुए जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है। बताया गया कि गांव के चार बच्चे खेलते हुए पैक्स अध्यक्ष के गोदाम तक पहुंच गए थे। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष ने चारों बच्चों को पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर वहां पिलर में रस्सी से बांध दिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने बच्चों की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- बिहार: गंडक में बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा! प्रदेश के संवेदनशील जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; बैठक आयोजित
पिटाई के दौरान बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना को कैमरे में कैद लिया। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही कुछ लोग बच्चों को छुड़ाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने बच्चों को छुड़ाने पहुंचे लोगों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। वहीं, पिटाई का विरोध करने पर बच्चों के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
इस संबंध में जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए वीडियो और तस्वीरों की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।