फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga cycle girl jyoti kumari became brand ambassador of nasha mukti campaign

दरभंगा: 'साइकिल गर्ल' ज्योति को खास सम्मान, बनाई गईं 'नशा मुक्ति' अभियान की ब्रांड एंबेसडर

Sat, 16 Jan 2021 06:21 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कुमार संभव Updated Sat, 16 Jan 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Darbhanga cycle girl jyoti kumari became brand ambassador of nasha mukti campaign
लॉकडाउन में साइकिल से अपने पिता को लेकर दरभंगा पहुंची थीं ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल में जब पूरे देश में तालाबंदी थी, उस वक्त 15 साल की ज्योति कुमारी सुर्खियों में छा गई थी। दरअसल, ज्योति अपने बीमार पिता को हरियाणा के गुरुग्राम से साइकिल पर लेकर निकली और दरभंगा पहुंच गई। ज्योति ने महज सात दिन में करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया था, जिसके बाद ज्योति कुमारी देश के साथ-साथ विदेशों में भी छा गईं। अब दरभंगा की साइकिल गर्ल ज्योति को बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने खास सम्मान दिया है। समाज कल्याण विभाग ने उन्हें नशा मुक्ति अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

विज्ञापन

विभाग की निदेशक ने की तारीफ

बता दें कि पूरा बिहार ज्योति कुमारी की हिम्मत का आज भी मुरीद है। समाज कल्याण विभाग के सामाजिक सुरक्षा निदेशक दयानिधान पांडेय ने भी ज्योति की तारीफ के पुल बांधे। साथ ही, ज्योति कुमारी के मजबूत इरादे, हिम्मत और हौसले की जमकर तारीफ की। गौरतलब है कि दयानिधान पांडेय खुद पटना से दरभंगा पहुंचे। वहां उन्होंने ज्योति को नशा मुक्ति अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाने का एलान किया। इस दौरान उन्होंने ज्योति को पचास हजार रुपये का चेक और एक स्मार्टफोन भी सौंपा। ज्योति के साथ उनके पिता को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के युवाओं की प्रेरणास्रोत हैं ज्योति

सामाजिक सुरक्षा निदेशक दयानिधान पांडेय ने कहा कि बिहार के युवाओं के लिए ज्योति प्रेरणास्त्रोत हैं। लॉकडाउन के दौर में हालात बेहद विपरीत थे। उस वक्त ज्योति ने जिस तरह साहस दिखाया, उससे युवाओं को सीख लेनी चाहिए। ज्योति की हिम्मत की चर्चा देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में भी हुई। यही वजह है कि विभाग ने इस बार रील हीरो की जगह रियल हीरो को ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया। आज के युवाओं को ज्योति सीख लेनी चाहिए। किसी भी तरह की विपरीत परिस्थितियों में नशे का सेवन ठीक नहीं होता। यह खुद के साथ-साथ परिवार को बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने की थी तारीफ

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी ज्योति की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वह ज्योति की बहादुरी से प्रभावित हुए। साथ ही, उन्होंने खेलमंत्री किरण रिजिजू से अनुरोध किया था कि अगर ज्योति साइक्लिंग करना चाहती है तो उसके प्रशिक्षण में मदद की जाए। इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री ने अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और ज्योति का साइक्लिंग टेस्ट कराने की व्यवस्था करने को कहा।

इवांका ट्रंप भी हुई थीं मुरीद

बता दें कि ज्योति की हिम्मत के चर्चे सुनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी उनकी मुरीद हो गई थीं। इवांका ने ट्विटर ज्योति की हिम्मत की दाद दी थी। इवांका ने ट्विटर पर लिखा था कि 15 साल की ज्योति कुमारी साइकिल पर अपने पिता को बैठाकर सात दिनों में 1200 किलोमीटर की दूरी तय करके घर पहुंचीं। हिम्मत और प्यार की इस खूबसूरत दास्तां ने भारतीय लोगों और साइकिल महासंघ का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed