{"_id":"626526288e31156e8f1273f0","slug":"dance-video-in-birthday-party-in-gopalganj-government-school-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं ने तमंचे पर लगाए जोरदार ठुमके, बर्थ-डे पार्टी का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं ने तमंचे पर लगाए जोरदार ठुमके, बर्थ-डे पार्टी का वीडियो हुआ वायरल
Sun, 24 Apr 2022 03:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 24 Apr 2022 03:58 PM IST
सार
वायरल वीडियो को लेकर सदर एसडीपीओ संजीव कुमार से भी बात की गई। इस पर उन्होंने कहा कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो के आधार पर उसमें दिख रहे लोगों की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डांस का वीडियो वायरल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो बिहार के गोपालगंज जिले के एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। इसमें सरकारी स्कूल के अंदर हो रही बर्थ-डे पार्टी में महिला डांसर्स डांस करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं, महिला डांसर्स के साथ कुछ लड़के भी बंदूख के साथ डांस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
हैरान करने वाले इस वीडियो में कभी बॉलीवुड तो कभी हरियाणवी गानों पर तमंचों के साथ जबरदस्त डांस का नजारा देखा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला गोपालगंज के तकिया याकूब गांव का है। यहां के माध्यमिक विद्यालय में बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया गया था। स्कूल के अंदर बकायदा इसके लिए डीजे लगवाया गया और आर्केस्ट्रा बुलाया गया था। इतना ही नहीं बर्थ-डे पार्टी में नाचने के लिए यहां बार बालाओं को भी बुलाया गया था। पार्टी के दौरान ही वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो को लेकर सदर एसडीपीओ संजीव कुमार से भी बात की गई। इस पर उन्होंने कहा कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो के आधार पर उसमें दिख रहे लोगों की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन