फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cyber Crime News: Patna Woman arrested by Mumbai police

साइबर अपराधः असम के युवक के खाते से महिला ने उड़ाए 18 लाख रुपये, पटना से गिरफ्तार

Tue, 01 Mar 2022 09:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Mar 2022 09:50 AM IST
सार

महिला दिखावे और पुलिस की नजरों से बचने के लिए पटना की एक छोटी सी मोबाइल की दुकान में काम करती थी, लेकिन उसका मुख्य काम जालसाजी था।

विज्ञापन
Cyber Crime News: Patna Woman arrested by Mumbai police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

असम के एक युवक के खाते से 18 लाख रुपये उड़ाने वाली महिला को मुंबई पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। यह शातिर महिला दिखावे और पुलिस की नजरों से बचने के लिए पटना की एक छोटी सी मोबाइल की दुकान में काम करती थी, लेकिन उसका मुख्य काम जालसाजी था। मुंबई पुलिस महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। उसका नाम अंजली शर्मा बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अंजली शर्मा ने जोरहाट के एक युवक के खाते से 18 लाख रुपये एक खाते में ट्रांसफर करवाए थे। इसमें से उसने 9.80 लाख की निकासी कर ली थी। इस मामले में 2021 में जोरहाट में ही मामला दर्ज किया गया था, बाद में यह केस मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


पड़ोसी के नाम व पते पर खोला खाता
पुलिस ने बताया कि अंजली शर्मा ने बहुत ही शातिराना तरीके से पूरी घटना को अंजाम दिया था। उसने पटना के शास्त्रीनगर की रहने वाली नेहा कुमारी के नाम व पते पर इंडसइंड बैंक में खाता खोला था। हालांकि, उसने बैंक दस्तावेज में फोटो और हस्ताक्षर अपने ही किए थे। नेहा को इस खाते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसी खाते में उसने 18.79 लाख की अवैध राशि का ट्रांजैक्शन करवाया। जानकारी होने पर मुंबई पुलिस ने पटना पुलिस से संपर्क किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed