फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   crpf jawan sonu gautam awarded by veerta medal in buxar

बक्सर के लाल का सम्मान: सीआरपीएफ के जवान सोनू गौतम को मिला वीरता मेडल, परिजन कर रहे गर्व

Sun, 10 Apr 2022 06:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 10 Apr 2022 06:22 PM IST
सार

बक्सर की मिट्टी के लाल को सम्मानित किए जाने पर जिले के कई प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें बधाई दी है। सोनू गौतम को वीरता पुरस्कार दिए जाने पर उनके परिजनों सहित पूरा जिला उन पर गर्व महसूस कर रहा है।

विज्ञापन
crpf jawan sonu gautam awarded by veerta medal in buxar
सोनू गौतम को दिया गया वीरता मेडल - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू कश्मीर के शोपियां में 23 जून 2019 को आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान चार आतंकियों को मार गिराने वाले सोनू गौतम को राष्ट्रपति के द्वारा शौर्य दिवस के मौके पर वीरता मेडल प्रदान किया गया है। उन्हें ये पुरस्कार भारत सरकार के गृह सचिव अजय भल्ला  ने अपने हाथों से दिया। सोनू गौतम बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर गांव के रहने वाले हैं और वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सिपाही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित पूरा गांव और जिला गर्व महसूस कर रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उनको दिए गए इस पुरस्कार की घोषणा 20 जनवरी को की गई थी। 26 जनवरी को राष्ट्रपति के ने उनके सम्मान पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए थे । सोनू गौतम को इस बहादुरी के लिए राष्ट्रपति द्वारा गैलेंट्री अवार्ड प्रदान किया गया था। बक्सर की मिट्टी के लाल को सम्मानित किए जाने पर जिले के कई प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

सोनू गौतम को वीरता पुरस्कार दिए जाने पर उनके परिजनों सहित पूरा जिला उन पर गर्व महसूस कर रहा है। उनके पिता रामनाथ सिंह ने इस मौके पर बताया कि सोनू बचपन से ही साहसी था। वो बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना देखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार आतंकियों को मार गिराया था 
दरअसल, 23 जून 2019 को उन्हें सूचना मिली थी कि जम्मू कश्मीर के शोपियां में कुछ आतंकी एक जगह छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर जब सोनू गौतम अपने साथी जवानों के साथ वहां पहुंचें तो आतंकियों ने भागने का प्रयास किया। इस पर सोनू गौतम और उनके एक अन्य साथी संजीव कुमार ने आतंकियों को चेतावनी दी। इसके जवाब में दूसरी तरफ से आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर कार्रवाई करते हुए सोनू और उनके साथी ने जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में चार दुर्दांत आतंकवादियों को उन्होंने मार गिराया। जांच के आधार पर उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ था।

बक्सर के मिट्टी के लाल को सम्मानित किए जाने पर जिले में खुशी की लहर है। परिजनों के साथ-साथ जिले के लोग भी बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed