फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Crowd of devotees in temples and pandals across Bihar; Special importance of Patan Devi temple worship

Shardiya Navratri: पूरे बिहार के मंदिर-पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़; इस शक्ति पीठ में पूजा का खास महत्व

Sun, 15 Oct 2023 12:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 15 Oct 2023 12:09 PM IST
सार

पटना समेत सभी शहरों में पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। अलग-अलग जगह अनोखो और भव्य पंडल बनाए जा रहे हैं। पटना के खाजपुरा, बोरिंग रोड, पटना सिटी, जीएम रोड, डाकबंगला चौराहा बंगाली अखाड़ा समेत सभी जगहों पर पंडाल का निर्माण 75 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
Crowd of devotees in temples and pandals across Bihar; Special importance of Patan Devi temple worship
बड़ी पटन देवी जी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर समेत पूरा बिहार मां दुर्गा की भक्ति में लीन है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही मंदिर और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। भक्ति गीत और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया। पटना सिटी स्थित बड़ी पटन देवी, छोटी पटन देवी, दरभंगा हाउस काली मंदिर, बांस घाट स्थित काली मंदिर समेत बिहार में सभी प्रमुख दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखी। बड़ी पटनदेवी मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है। इसलिए यहां आज के दिन पूजा का खास महत्व है। 

विज्ञापन


मंगला आरती के बाद भक्तों की भीड़
बड़ी पटना देवी में आज सुबह पांच बजे ही ढोल, मृदंग, शंख, घंटा की ध्वनि से मां की मंगला आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं का तांता लग गया। शक्तिपीठ में काले पत्थर की बनी महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की प्रतिमा स्थापति है। ऐसी मान्यता है कि यह प्रतिमाएं सतयुग काल में ही स्थापित की गई थी। मंदिर परिसर में योनिकुंड है, कहा जाता है कि हवन करते समय सामग्री भष्म के रूप में धरती के अंदर चली जाती है। मान्यता है कि इस मंदिर में श्रद्धालुओं की हर मन्नत पूरी होती है।

विज्ञापन

Crowd of devotees in temples and pandals across Bihar; Special importance of Patan Devi temple worship
मूर्तियों को अंतिम रूप देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

पटना में पंडाल का निर्माण 75 फीसदी पूरा
इधर, पटना समेत सभी शहरों में पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। अलग-अलग जगह अनोखो और भव्य पंडल बनाए जा रहे हैं। पटना के खाजपुरा, बोरिंग रोड, पटना सिटी, जीएम रोड, डाकबंगला चौराहा बंगाली अखाड़ा समेत सभी जगहों पर पंडाल का निर्माण 75 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। मां की मूर्तियों को भी कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हैं। षष्टी पूजा तक सभी पंडाल और मूर्ति पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। इन जगहों पर दुर्गा पूजा के दौरान काफी भीड़ जुटती है। 

Crowd of devotees in temples and pandals across Bihar; Special importance of Patan Devi temple worship
समस्तीपुर में बन रहा पंडाल चंद्रयान 3 मिशन की थीम पर आधारित है। - फोटो : अमर उजाला

समस्तीपुर और पूर्णिया के ये पंडाल चर्चा में
समस्तीपुर और पूर्णिया में एक ऐसा पंडाल बनाया जा रहा है जो पूरी तरह से चंद्रयान 3 मिशन को समर्पित है। समस्तीपु में श्री श्री 108 मां विंदवाशनीं दुर्गा पूजा कमेटी हाउसिंग बोर्ड मैदान में पूजा पंडाल का लुक चंद्रयान-3 का दिया जा रहा है। 100 फीट उंचा व 50 फीट चौड़ा इस पूजा पंडाल के निर्माण में 20 कलाकार लगे हुए थे। समस्तीपुर के अलावा दरभंगा व मधुबनी से भी कामगारों को बुलाया गया है। बतादें कि समस्तीपुर निवासी वैज्ञानिक अमिताभ ने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं पूर्णिया के श्रीधाम सेवा समिति की ओर से चंद्रयान-3 मिशन की थीम पर 70 फीट ऊंचा भव्य और मोहक पंडाल बनाया जा रहा है। यहां पर लॉन्चिंग पैड पर मां दुर्गा विराजेंगी। समस्तीपुर और पूर्णिया का यह दोनों पंडल पूरे बिहार में अभी से ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed