{"_id":"5befd133bdec22697300c50b","slug":"mafia-firing-on-opposing-illegal-liquor-business-in-gaya-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: गया में अवैध शराब धंधे का विरोध करने पर माफियाओं ने की हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार: गया में अवैध शराब धंधे का विरोध करने पर माफियाओं ने की हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गया के डेल्हा थाना क्षेत्र का बैरागी मोहल्ले में पाइप गली है जहां खुलेआम देशी और विदेशी शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। मोहल्ले की लालमती देवी देशी शराब का धंधा करती है, जब आस पास के लोगों ने इसका विरोध किया तो शराब के धंधे में लिप्त महिला के परिजनों ने पूरे मोहल्ले को धमकाया और किसी से शिकायत न करने की धमकी भी दी। इतने से भी जी न भरा तो फिल्मी स्टाइल में दोनो हाथों में हथियार को खुलेआम लहराया। विरोध करने वाले उमा दास के घर पर युवक ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन
मोहल्ले के कुछ लोगों ने छिपकर मोबाइल से पूरी घटना की वीडियो बना ली। यह घटना शुक्रवार शाम 3 और 4 बजे की है। शराब माफियाओं ने 1 घण्टे तक हाथों में हथियार लेकर पूरे मोहल्ले में तमाशा किया पर इसकी भनक स्थानीय थाने को नहीं लगी। शराब माफियाओं के भय का यह आलम है कि कोई भी थाने तक सूचना या किसी प्रकार का आवेदन देने तक कि हिम्मत नहीं जुटा पाया।
विज्ञापन
जब इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लगी तो स्थानीय थाने को प्राथमिकी करने, वीडियो में हथियार लहराते युवक और शराब बेचने वाली महिला को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व डेल्हा थाना के सामने से विदेशी शराब की बड़ी खेप को पुलिस अधिकारियों ने छापेमारी कर बरामद किया था।
विज्ञापन
इस सम्बंध में सिटी एसपी अनिल कुमार ने बताया की यह घटना बैरागी मोहल्ले की है इस घटना की जानकारी थाना को प्राप्त है घटना का सत्यापन किया गया है। थाने द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही आवश्यक कारवाई की जाएगी।