{"_id":"5baf3c91867a55101c086960","slug":"kidnapping-of-son-of-doctor-in-patna-kidnappers-demand-60-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: ट्यूशन से लौटते वक्त डॉक्टर के बेटे का अपहरण, 60 लाख की मांगी गई फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार: ट्यूशन से लौटते वक्त डॉक्टर के बेटे का अपहरण, 60 लाख की मांगी गई फिरौती
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब राजधानी पटना में एक डॉक्टर के बेटे का अपहरण किया गया है। घटना राजधानी के पूरसपुर इलाके की है। लड़के के अपहरण के बाद शुक्रवार को उसके परिजनों के घर फोन कर 60 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लड़के का नाम सत्यम बताया जा रहा है। वह बीते तीन दिनों से लापता है।
विज्ञापन
पहले पुलिस ने मामले को किडनैपिंग से जोड़ने से मना कर दिया था। लेकिन जब फिरौती के लिए फोन आया तो शुक्रवार देर रात पुलिस हरकत में आई और एफआईआर दर्ज की। जांच के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक डॉक्टर का नाम शशिभूषण गुप्ता है। उन्होंने लिखित आवेदन में कहा है कि 27 सितंबर को उनका बेटा सत्यम भारती ट्यूशन से घर लौट रहा था, तभी किसी ने उसका अपहरण कर लिया। अब पटना के सिटी एसपी रवींद्र कुमार खुद मामले को देख रहे हैं। फिरौती के लिए इतनी बड़ी रकम मांगने के कारण पुलिस कुछ भी करने से बच रही है ताकि सत्यम की जान को कोई खतरा न हो।
विज्ञापन
राज्य में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को शेखपुरा से एक बैंक मैनेजर का भी अपहरण कर लिया गया। वह बाइक पर सवार थे और कार्यस्थल से घर की ओर लौट रहे थे। पुलिस अभी तक इस मामले की जांच ही कर रही है। जांच के दौरान बैंक मैनेजर का कुछ सामान और खोखे नालंदा से बरामद हुए हैं।