{"_id":"5bdd3d66bdec2269ab3a0f0b","slug":"australian-man-found-dead-in-the-forest-of-bodh-gaya-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जंगल में पेड़ से लटका मिला ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार: जंगल में पेड़ से लटका मिला ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, जांच शुरू
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
बिहार में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की मौत
- फोटो : ANI
बिहार के बोधगया से एक पर्यटक की मौत की मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि वह मूल रूप से ऑस्ट्रलिया का रहने वाला था। पर्यटक बोधगया के जंगलों में पेड़ से लटका हुआ मिला। यह जगह प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है और विदेशी पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जानकारी के मुताबिक जंगल के पास से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह के समय एक व्यक्ति को पेड़ से लटका हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का बैग, डायरी और पानी की बोतल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि डायरी में जो फोन नंबर लिखे हैं वह ऑस्ट्रेलिया के कोड वाले हैं। जिससे माना जा रहा है कि मृतक ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला था।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक उन्हें नहीं लग रहा कि ये मामला हत्या का है। लेकिन मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी जल्द ही बोधगया पहुंचने वाली है। मामले से जुड़ी अधिक जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है।
मामले पर गया के एसपी अनिल कुमार का कहना है, 'मृतक के पास से मिले दस्तावेज से लग रहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया का नागरिक था। यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हमने एफएसएल की टीम को मामले की जांच के लिए बुलाया है।'