फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   again two videos of molestation viral from Gaya

नीतीश के शासन में एक बार फिर कुशासन, छेड़खानी के दो वीडियो वायरल

Mon, 21 May 2018 03:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
again two videos of molestation viral from Gaya

बिहार के गया से हाल ही में दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें कुछ वहशी दो लड़कियों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें कर रहे थे। अब इस मामले पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी का बयान आया है। उनका कहना है कि सरकार ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। अभी तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, इस पर शीघ्र ही ट्रायल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से अपील भी करेगी कि वह इस प्रकार की वारदातों को रोकने में सरकार की मदद करें। 

विज्ञापन


विज्ञापन



बिहार में महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कानून व्यवस्था के दावों के बीच गया से भी ये दो मामले सामने आए थे। इनमें दो लड़कियों से साथ वहशी छेड़खानी और अश्लील हरकते कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये दो वीडियो गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के हैं। दो दिनों से वायरल ये वीडियो कब के हैं, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं इस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दो वीडियो में से पहले वीडियो में एक लड़की चीखते हुए भागती दिखाई दे रही है। जिसके बाद एक युवक उसे गाली देते हुए रोकता है। वहीं पास खड़ा एक लड़का दरिंदों को कह रहा है 'भैया छोड़ दो'। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह उस लड़की का दोस्त है। इसके बाद तो सारी हदें ही पार हो जाती है। करीब आधा दर्जन लड़के बाइक पर आते हैं और लड़की को चारों ओर से घेर लेते हैं। वहां मौजूद लड़की लगातार चीख रही होती है।

वहीं दूसरे वीडियो में कुछ युवकों ने लड़की को पकड़ा हुआ है। डर से कांपती हुई वह लड़की कह रही है कि 'भैया, भैया छोड़ दो' लेकिन उन लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा। वीडियो में एक अधेड़ उम्र का आदमी भी दिख रहा है, जो लड़की से उसके घर का पता पूछ रहा है। वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उन लोगों ने लड़की को किसी लड़के के साथ पकड़ लिया था। वहां मौजूद लड़का जब खुद को लड़की का भाई बताता है तो उसकी भी जमकर पिटाई कर दी जाती है। जिसके बाद दो युवक लड़की को पकड़कर ले जाते हैं। 

हालांकि, आरोपियों के चेहरों की पहचान की जा चुकी है। जिससे पता चला है कि वह गया के ही तारवां गांव के निवासी हैं। वीडियो को देखने से ये भी पता चला है कि ये एक ही जगह के हैं। ये दोनों घटनाएं वजीरगंज थाना क्षेत्र के तारवां गांव में ढाढर नदी और उससे निकलने वाले झाड़ीयुक्त पईन क्षेत्र की बताई जा रही हैं। साथ ही वीडियो के आधार पर पुलिस पीड़ित लड़कियों की भी तलाश कर रही है। गया के एसएसपी राजीव मिश्र का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 


गौरतलब है कि बिहार में पहले भी ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से पहला मामला जहानाबाद क्षेत्र का था, जिसमें एक छात्रा के साथ छेड़खानी की जा रही थी। जिसके सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं दूसरा मामला पटना के नौबतपुर का था। इसमें भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म का एक वीडियो वायरल हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed