फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Crime in Bihar criminals shoot journalist after mutual dispute in Arrah

बिहार: आरा में अपराधियों ने आपसी विवाद में पत्रकार को मारी गोली

Wed, 12 Aug 2020 10:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: देव कश्यप Updated Wed, 12 Aug 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Crime in Bihar criminals shoot journalist after mutual dispute in Arrah
सांकेतिक तस्वीर

बिहार में अपराध का सिलसिला नीतीश कुमार के 'सुशासन राज' में भी कम नहीं हो रहा है। ताजा मामला आरा जिले का है जहां अपराधियों ने एक निजी चैनल के पत्रकार को गोली मार दी। गोली लगने की वजह से पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव की है। पत्रकार के परिजनों ने बताया कि नीरज उर्फ विक्की त्रिपाठी खबर की कवरेज कर घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली नीरज के पैर में लगी है। मिली जानकारी अनुसार जख्मी पत्रकार नीरज त्रिपाठी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं और एक निजी चैनल में पत्रकार हैं।
विज्ञापन



गोलीबारी की इस घटना के बाद जख्मी पत्रकार को आरा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जख्मी पत्रकार ने गोलीबारी की इस घटना में बिलौटी पंचायत के मुखिया शंकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना के संबंध में भोजपुर एसपी सुशील कुमार का कहना है कि पत्रकार नीरज त्रिपाठी के भाई पंकज त्रिपाठी और सरोज त्रिपाठी का विवाद गांव के कुछ लोगों के साथ है। नवंबर 2019 में नागा तिवारी के परिवार में किसी को गोली लगी थी। जिसमें ये लोग अभियुक्त हैं।

उन्होंने कहा कि गांव में आपसी विवाद को लेकर ही पत्रकार को गोली मारी गई है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घायल पत्रकार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed