फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CPI, RJD workers washed statue of BR Ambedkar, after Giriraj Singh garlanded the statue in Begusarai

गिरिराज ने आंबेडकर प्रतिमा का किया माल्यार्पण, आरजेडी, सीपीआई कार्यकर्ताओं ने धोकर किया 'शुद्धिकरण'

Sat, 15 Feb 2020 05:31 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बेगूसराय
पीटीआई, बेगूसराय Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 15 Feb 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
CPI, RJD workers washed statue of BR Ambedkar, after Giriraj Singh garlanded the statue in Begusarai
मूर्ति को धोते कार्यकर्ता - फोटो : ANI

बिहार में एक तरफ जहां आरजेडी और जेडीयू के बीच राजनीतिक गलियारों में जमकर पोस्टर वार हो रहा है, वहीं अब महापुरुषों की प्रतिमाओं को धोकर पक्ष और विपक्ष की तरफ से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। ताजा मामला राज्य के बेगूसराय का है, जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माला चढ़ाई, लेकिन विपक्षी पार्टियों ने प्रतिमा सहित पूरे मंदिर परिसर को धोकर अपना विरोध जताया। 

विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह द्वारा शनिवार को भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से प्रतिमा का शुद्धिकरण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिराज ने प्रतिमा को अशुद्ध कर दिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बेगूसराय की बलिया प्रखंड में संविधान निर्माता भीम राव आंबेडकर के नाम पर उद्यान का नाम रखा गया है और गिरिराज ने शुक्रवार को जिले में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के पक्ष में रैली करने से पहले उद्यान में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल्यार्पण के करीब 24 घंटे के बाद भाकपा नेता सनोज सरोज और राजद नेता विकास पासवान एवं रूप नारायण पासवान बाल्टी में गंगाजल भरकर आए। वे नजदीक ही सीएए के खिलाफ करीब एक पखवाड़े से प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाकपा और राजद नेताओं ने आंबेडकर की मूर्ति को धोने से पहले गंगाजल छिड़का और ‘जय भीम’ के नारे के साथ ही, 19 वीं सदी के समाज सुधारक ज्योतिबा एवं सावित्री फुले की प्रशंसा में नारे लगाए।

उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो क्लिप में भाकपा और राजद नेता यह कहते हुए दिख रहे हैं कि कल यहां आकर गिरिराज ने माहौल को दूषित कर दिया क्योंकि उन्होंने अपने भाषण में कहा कि बलिया लघु पाकिस्तान बन गया है।

उन्होंने गिरिराज को मनुवाद को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि वह हर उस मुद्दे के साथ खड़े हुए हैं जिनका आंबेडकर ने विरोध किया। इसलिए प्रतिमा पर उनके द्वारा माल्यार्पण किया जाना उसे अपवित्र करने के बराबर है।


इस घटनाक्रम पर गिरिराज प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वह दिल्ली के लिए रवाना हो चुके थे। हालांकि, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सीएए के विरोध के नाम पर ये लोग 1947 के बंटवारे से पहले वाला माहौल पैदा करने का प्रयास रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed