{"_id":"60b30365d6542130b430ff7b","slug":"covid-surge-slows-down-in-bihar-more-than-5-000-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: 23 दिन बाद संक्रमितों में बड़ी गिरावट, हफ्तों बाद मरने वालों की संख्या दो अंकों में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: 23 दिन बाद संक्रमितों में बड़ी गिरावट, हफ्तों बाद मरने वालों की संख्या दो अंकों में पहुंची
Sun, 30 May 2021 09:07 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 30 May 2021 09:07 AM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर अब ढलना पर है, देश में कुछ राज्यों को छोड़कर बाकी राज्यों में कोरोना के नए मरीज कम आ रहे हैं। बिहार में भी 20 दिन बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। 23 दिन बाद संक्रमितों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में राज्य में 1491 नए मरीज मिले हैं। जिससे यह आंकड़ा 7.04 लाख तक पहुंच गया है। खास बात है कि राज्य के 38 जिलों में से 6 जिलों में 10 से कम नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 48 नए लोगों की मौत के कारण मरने वालों की संख्या 5,052 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
ठीक होने की दर 96.29 प्रतिशत तक पहुंची
राज्य में पिछले एक सप्ताह में 600 से अधिक COVID-19 मौतें हुई, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मृतकों की संख्या 100 के करीब थी और शनिवार को मरने वालों की तादाद दो अंकों में पहुंच गई है। राज्य में ठीक होने की दर 96.29 प्रतिशत तक पहुंच गई है। राज्य में लॉकडाउन का असर सकारात्मक दिख रहा है। सरकार का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है। राज्य सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
राज्य में टीकाकरण अभियान सफल
13 करोड़ की कुल आबादी वाले राज्य में 1.03 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार में टीकाकरण अभियान सफल चल रहा है। खासकर 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। काफी संख्याा में लोगों को टीका दिया जा चुका है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस ने बढ़ाई चिंता
वहीं राज्य में कोरोना महामारी भले ही कम हो गई है, लेकिन ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। हालांकि सरकार ने सूबे के सभी अस्पतालों को ब्लैक फंगस के इलाज करने के निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में ब्लैक फंगस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी अस्पताल उनका इलाज करने की व्यवस्था करें।