{"_id":"5f44124866d7c7378b42f8c4","slug":"covid-19-private-and-govt-buses-to-operate-from-today-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में आज से होगा बसों का परिचालन शुरू, मानने होंगे ये नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में आज से होगा बसों का परिचालन शुरू, मानने होंगे ये नियम
Tue, 25 Aug 2020 12:47 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच बिहार में आज से बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हुई। इसके बाद परिवहन विभाग ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने के लिए सभी डीएम, एसएसपी और एसपी को निर्देश दिए हैं। राज्य में बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों का परिचालन कोविड-19 के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार होगा।
विज्ञापन
इस दौरान ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। बसों के ड्राइवरों से लेकर कंडक्टर और यात्रियों को मास्क पहनना होगा। इसे सुनिश्चित कराने के लिए ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की गई। कोविड-19 के तहत बसों के परिचालन के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
वाहन मालिकों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। वाहन मालिक वाहनों को रोजाना धुलवाने, साफ-सुथरा रखने और हर ट्रिप के बाद सैनिटाइज करवाने, ड्राइवर व कंडक्टर को साफ कपड़े, मास्क, ग्लब्स पहनने का निर्देश देंगे। वाहनों के अंदर और बाहर कोविड-19 के संक्रमण से बचावों के उपायों संबंधी पोस्टर व स्टिकर लगवाएंगे। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए पम्पलेट यात्रियों के बीच बंटवाएंगे।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग पर खास जोर दिया गया है। यात्रियों को वाहनों के अंदर चढ़ने व बाहर उतरने के समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जाएगा। ऐसा न करने पर संबंधित बस संचालक व मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। बस का परमिट रद्द करने की भी कार्रवाई की जा सकती है।
वाहनों में निर्धारित सीट के अतिरिक्त एक भी यात्री नहीं लिया जाएगा, इसकी हिदायत ड्राइवर और कंडक्टर को दी जाएगी। वाहनों में सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करानी होगी।