{"_id":"5f1472348ebc3e63774923f1","slug":"covid-19-lalu-yadav-s-attack-on-nitish-government-said-jdu-leaders-are-rallying-as-vultures","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: लालू यादव का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- 'गिद्ध' बन रैली कर रहे है जदयू नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19: लालू यादव का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- 'गिद्ध' बन रैली कर रहे है जदयू नेता
Sun, 19 Jul 2020 09:47 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 19 Jul 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar, lalu prasad yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कोरोना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। रविवार को उनके ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हालात के दयनीय, अराजक और विस्फोटक होने की बात कहते हुए आरोप लगाया गया कि इस रोग पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य सरकार को 'बाज' बनने की जगह सत्ताधारी दल जदयू के नेता लोगों का 'शिकार' करने के लिए 'गिद्ध' बन आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर रैली कर रहे हैं।
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची में जेल में सजा काट रहे लालू ने आरोप लगाया, 'बिहार में कोरोना के कारण स्थिति दयनीय, अराजक और विस्फोटक है। स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए सरकार को बाज बनना था लेकिन जदयू नेता लोगों का शिकार करने के लिए 'गिद्ध' बन रैली कर रहे है। मुख्यमंत्री चार महीनों में चार बार भी आवास से बाहर नहीं निकले।'
विज्ञापन
लालू का इशारा आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू द्वारा आयोजित किए जा रहे वर्चुअल संवाद की ओर था।
बिहार जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने लालू की उक्त टिप्पणी की भाषा को 'अराजक, बर्बर और हिंसक' बताते हुए आरोप लगाया कि पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी को झेल रही है और पिछले 100 घंटे में 10 लाख नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 दिन में बिहार सहित नौ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
राजीव ने कहा, 'यह एक चुनौती है लेकिन राज्य की मशीनरी स्थिति से निपटने में सक्षम है।’ उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की टिप्पणी पूरी मानवता के लिए शर्म की बात है।