फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   COVID 19 in Bihar: Three positive cases were found in a university in Patna, Corona case, positive, active cas

COVID 19 in Bihar : पटना में कोरोना ने किया शिक्षण संस्थानों का रुख, यूनिवर्सिटी के 11 पॉजिटिव केस से हड़कंप

Wed, 26 Apr 2023 06:41 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 26 Apr 2023 06:41 AM IST
सार

Bihar Corona case update : बिहार में कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना की हर लहर की तरह इस बार भी इसकी राजधानी पटना ही है। अब तो शिक्षण संस्थानों में केस सामने आने लगे हैं। हड़कंप मचा है। CNLU की 11 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन
COVID 19 in Bihar: Three positive cases were found in a university in Patna, Corona case, positive, active cas
चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना की हर लहर की तरह इस बार भी इसकी राजधानी पटना ही है। अब तो शिक्षण संस्थानों में केस सामने आने लगे हैं। हड़कंप मचा है। चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में जांच के दौरान तीन छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। छात्र छात्राओं के अनुसार यह आंकड़ा 50 के पार जाने की संभावना है। फिलहाल चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं में कोरोना के मरीज  मिलने के बाद हडकंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कुल 31 लोगों का कोरोना जांच हुआ है। इनमें से 11 स्टूडेंट्स कोविड पॉजिटिव पाए गए। 

विज्ञापन


बिहार के ताजा मामले
बिहार में कोरोना के लगातार जांच चल रहे हैं जिसमें मंगलवार को फिर 100 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में अब तक लगभग 50 हजार से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है जिसमें कुल 118 नए मामले सामने आए हैं। उन आंकड़ों में पटना की संख्या 68 हैं। लगातार कोरोना मरीज मिलने को लेकर बिहार पूरे देश में 13वें स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन


बिहार के विभिन्न हिस्सों के बड़े आंकड़े
बिहार में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब तक 824 तक पहुंच गई है। सिर्फ पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या 412 है,जबकि गया में 66, भागलपुर में 57, पूर्णिया में 47 और खगड़िया में 41 नए एक्टिव मामले सामने आए हैं। भर्ती मरीजों की कुल संख्या 19 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच बढने से बढ़ रहे हैं मरीजों की संख्या
जैसे जैसे कोरोना के जांच के दायरे को बढाया जा रहा है वैसे वैसे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार तक सिर्फ 18 हजार लोगों की जांच हुई थी, जिसमें कोरोना का केस 100 से नीचे था लेकिन मंगलवार को 51 हजार लोगों की कोरोना जांच हुई। जांच की तुलना में मिले संक्रमितों का दर 0.023 फीसदी रहा।

यह है जिलों का आंकड़ा
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक मरीज पटना में मिले। पटना में यह संख्या 68 है जबकि दूसरा स्थान गया का है जहां 12 मरीज मिले। शेष 17 जिलों में 500 से भी कम लोगों की जांच की गई जिसमें शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, अररिया, औरंगाबाद, अरवल, मुंगेर, भागलपुर, मधुबनी, भोजपुर, मधेपुरा, गोपालगंज, लखीसराय, किशनगंज, कटिहार शामिल हैं।


एक्टिव मरीजों की संख्या 82.4 फीसदी
पूरे बिहार में पिछले 24 घंटे में कुल 51000 लोगों की जांच की गई है जिसमें कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 824 है। सिर्फ पटना में कुल एक्टिव मरीज 412 हैं जबकि गया में 66, भागलपुर में 57, पूर्णिया में 47 और खगड़िया में 41 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अस्पताल में अब तक कुल 19 मरीज भर्ती हैं।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed