फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus in Bihar News Update Politics begins Prashant Kishore asks for Nitish resignation

कोरोना वायरस: दूसरे राज्यों से आने वालों के साथ बर्ताव पर प्रशांत किशोर ने मांगा नीतीश का इस्तीफा

Mon, 30 Mar 2020 02:57 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Mon, 30 Mar 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar News Update Politics begins Prashant Kishore asks for Nitish resignation
बिहार में ये है क्वारंटीन केंद्र की दशा - फोटो : Twitter
कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। देश गंभीर हालात से गुजर रहा है। वहीं, संकट के इस दौर में भी दूसरे राज्यों से बिहार लौटने वाले मजदूरों के साथ जिस तरह के बर्ताव हो रहे हैं उसे लेकर प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है।
विज्ञापन


चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों के साथ हो रहे दिल दुखाने वाले बर्ताव पर बिहार के मुख्यमंत्री की आलोचना की और उनके इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


किशोर ने ट्वीट किया कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने की सरकार की कोशिशों की एक और भयावह तस्वीर। देश के अनेक हिस्सों से भारी मुश्किलों का सामना करके बिहार पहुंचने वाले गरीब लोगों के लिए सामाजिक दूरी बनाने और पृथक रखने की नीतीश कुमार की यह व्यवस्था दिल दुखाने वाली है। नीतीश को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 


किशोर ने एक छोटा वीडियो टैग किया जिसमें एक स्थान में कुछ लोग बंद हैं और उनमें से एक अपनी कठिनाइयों का जिक्र करते हुए रोने लगता है। लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न हिस्से से कामगार अपने गृह राज्य बिहार लौट रहे हैं, ऐसे में राज्य सरकार ने उन्हें पृथक रखने के लिए केन्द्र बनाएं हैं। ऐसी खबरें हैं कि लोगों की बड़ी संख्या और उनके गुस्से को देखते हुए सरकार उन्हें उनके गांवों तक जाने देने के लिए मजबूर हुई है।

किशोर कोरोना वायरस से निपटने के तरीकों पर केन्द्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि 21 दिन का बंद बेतरतीब है। गौरतलब है कि किशोर जदयू में नीतीश कुमार के बाद दूसरे स्थान पर सबसे ताकतवार माने जाने थे पर नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन देने के लिए नीतीश की लगातार आलोचना करने के कारण उन्हें इस साल की शुरुआत में पार्टी से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed