फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus in Bihar: JDU leader MLC Tanveer Akhtar die due to COVID-19 Nitish kumar

बिहार: जेडीयू नेता और एमएलसी तनवीर अख्तर का कोरोना से निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

Sat, 08 May 2021 02:03 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 08 May 2021 02:03 PM IST
सार

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता और विधान परिषद के सदस्य तनवीर अख्तर का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेता तनवीर अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Coronavirus in Bihar:  JDU leader MLC Tanveer Akhtar die due to COVID-19 Nitish kumar
तनवीर अख्तर - फोटो : twitter

विस्तार

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता और विधान परिषद के सदस्य तनवीर अख्तर का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना के आईजीआईएमएस में उनका इलाज चल रहा था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेता तनवीर अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जेडीयू नेता तनवीर अख्तर पिछले महीने कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को वो कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। बता दें कि इससे पहले, बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह और भाजपा के  एमएलसी हरिनारायण चौधरी की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्टीट किया, ''बिहार विधान परिषद के सदस्य मोo तनवीर अख्तर का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें जन्नत में आला मकाम अता करें।''
विज्ञापन
विज्ञापन




बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद विधायक तेजस्वी यादव ने भी तनवीर अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, "कोरोना संक्रमण के कारण जेडीयू एमएलसी जनाब तनवीर अख्तर के असामयिक निधन की खबर सुन आहत हूं। ईश्वर मरहूम को जन्नत में मकाम दे।  दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सब्र और हिम्मत दे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed