फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Continuous rise in water level in Gandak river; 600 houses affected by flood in Bettiah

Bihar Flood: गंडक नदी में लगातार हो रही जलस्तर में वृद्धि; बेतिया में 600 घर बाढ़ से प्रभावित

Wed, 09 Aug 2023 04:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Aug 2023 04:02 PM IST
सार

Bihar News: गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इस वजह से बेतिया के जोगापट्टी प्रखंड की चार पंचायतों के 600 घर बाढ़ से प्रभावित हैं। लोग काफी परेशान हैं और उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर उनकी परेशानियों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
Continuous rise in water level in Gandak river; 600 houses affected by flood in Bettiah
बाढ़ के पानी में उतर कर काम पर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से बेतिया के जोगापट्टी प्रखंड की चार पंचायतों के 600 घर बाढ़ से प्रभावित हैं। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने आप को असहज महसूस कर रहे हैं। बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के खुटवनिया, जरलपुर पंचायत के गजना, शाही बाजार, बईसिया, जरलपुर आदि गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें 600 घर बाढ़ की चपेट हैं। लोग तीन फुट पानी पार कर अपने काम पर जाने को मजबूर हैं। यहां तक कि अस्पताल जाने के लिए सड़क भी नहीं है। किसी की तबीयत अचानक खराब होती है तो उसका अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल होगा, जिसका बचना भगवान भरोसे ही होगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए सोती नदी का एक ही रास्ता है। इसमें पानी कम रहता है तो छोटी वाहन आते-जाते हैं। वहीं, बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीण रईस अंसारी, सहदेव चौधरी, प्रकाश कुमार, नूर आलम और प्रदीप कुमार ने बताया कि चारों गांव की आबादी 2,000 लोगों से अधिक है। सोती नदी पर पुल बनाने के लिए कई जनप्रतिनिधियों के द्वारा आश्वासन मिले हैं। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद आज तक किसी ने पुल बनवाने कि जहमत नहीं उठाई। पुल बनने का आखिर हम लोग कब तक इंतजार करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक गांव में किसी की तबीयत खराब होती है। उस स्थिति में नदी को पार कर इलाज कराने के लिए जाना पड़ता है। उस स्थिति में किसी खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed