फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   constable recruitment exam on 9th december in bihar

बिहार में 7606 पदों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

Tue, 27 Nov 2012 03:45 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Nov 2012 03:45 PM IST
विज्ञापन
constable recruitment exam on 9th december in bihar

राज्य में बहुत बड़ी संख्या में सिपाही भर्ती परीक्षा होने जा रही है। इसके लिए नौ दिसंबर को लिखित परीक्षा होगी। सिपाही भर्ती के लिए जारी विज्ञापन संख्या 01/2012 के तहत कुल 7606 पदों के लिए परीक्षा होगी। इसके लिए जिला व अनुमंडल मुख्यालय स्तर पर 751 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इस परीक्षा में करीब 8 लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे।

विज्ञापन


भर्ती परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। 10 बजे से 12 बजे तक प्रथम पाली और दो बजे से चार बजे तक दूसरी पाली में परीक्षा ली जायेगी। 120 मिनट में परीक्षार्थियों को 150 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड होगी और इसके परीणाम एक हफ्ते में निकाल दिये जाएंगे। इस परीक्षा में मैट्रिक स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर लॉग ऑन भी कर सकते हैं। आप इस पर आवेदन के चयन होने और रिजेक्ट होने की स्थिति जान सकते हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। वैसे, सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) पटना द्वारा ली जानेवाली परीक्षा में जिला स्तर पर जिलाधिकारी व जिला पुलिस अधीक्षक को परीक्षा संचालन का दायित्व दिया गया है। इसके पहले 3.25 लाख और 2.65 लाख परीक्षार्थियों की एक साथ चयन परीक्षा ली गई थी। कंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) पटना के सचिव व पुलिस उपमहानिरीक्षक गंधेश्वर प्रसाद ने कहा कि इस बार ओएमआर शीट द्वारा परीक्षा ली जायेगी। परीक्षा के परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित कर दिये जाएंगे। साथ ही उत्तर पुस्तिका की जांच में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को भर्ती के लिए शारीरिक जांच परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed