{"_id":"59b22dbd4f1c1bef7f8b4df9","slug":"congress-wants-to-parts-away-from-rjd-19-mlas-met-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में महागठबंधन से अलग हो सकती है कांग्रेस, 19 विधायकों ने की राहुल से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में महागठबंधन से अलग हो सकती है कांग्रेस, 19 विधायकों ने की राहुल से मुलाकात
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में महागठबंधन पर खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। जेडीयू के बाद कांग्रेस महागठबंधन से अलग हो सकती है। बिहार कांग्रेस के 19 विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर आरजेडी से अलग होने की बात कही है। 27 में से 19 विधायकों की इस मांग को पार्टी नजरअंदाज नहीं कर सकती है, क्योंकि संवैधानिक तौर पर पार्टी से अलग होने के लिए दो तिहाई (18) विधायकों की जरूरत होती है।
विज्ञापन
बीते दिनों बिहार कांग्रेस में टूट की खबरें सामने आई थीं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी के वरिष्ट अधिकारियों पर उन्हें पद से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इससे पहले उन्होंने व्यस्तता के कारण राहुल गांधी की बैठक में भाग न ले पाने की बात कही थी।
विज्ञापन
पढ़ें: टूट की कगार पर कांग्रेस, नीतीश कुमार की JDU में शामिल हो सकते हैं 14 बागी MLA
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि वह जल्द ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और उनसे पुछेंगे की आखिर वह राहुल की बैठक में हिस्सा क्यों नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन से जेडीयू के अलग होने के बाद से वह दो बार सोनिया गांधी और राहुल से मिल चुके हैं। इस बार उन्हें कुछ व्यक्तिगत काम था, जिस वजह से वह बैठक में हिस्सा नहीं ले सके।
बता दें कि चौधरी को बिहार कांग्रेस के 14 विधायक और 4 एमएलसी का समर्थन प्राप्त है। उन्हें कांग्रेस के अलग होने के लिए केवल चार अन्य विधायकों की जरूरत है, जिसके बाद वह चाहे तो जेडीयू से मिल सकते हैं। राजनीतिक पंडितों की माने तो नीतीश ने कांग्रेस के बागियों को लुभाने के लिए अपने मंत्रालय में 8 सीट खाली रखी हैं।