फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress releases Star Pracharak List for bypoll includes Kanhaiya Kumar Hardik Patel Jignesh Mewani and others

बिहार उप चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, कन्हैया-हार्दिक-जिग्नेश पर भरोसा, रंजीत रंजन को जगह नहीं

Tue, 12 Oct 2021 10:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 12 Oct 2021 10:21 PM IST
सार

बिहार की कुश्वेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारों की सूची जारी कर दी है। ये चुनाव 30 अक्तूबर को होने हैं।

विज्ञापन
Congress releases Star Pracharak List for bypoll includes Kanhaiya Kumar Hardik Patel Jignesh Mewani and others
कन्हैया कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

बिहार की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कन्हैया कुमार, हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को भी इसमें जगह दी गई है। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद को भी कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है। 

विज्ञापन


लेकिन, खास बात यह है कि पूर्व सांसद रंजीत रंजन को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस यह चाहती थी कि रंजीत रंजन के पति राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उप चुनाव में पूरी तरह उसकी मदद करें, लेकिन पप्पू गठबंधन चाहते थे। ऐसा हुआ नहीं और पप्पू ने अपनी जन अधिकार पार्टी से योगी चौपाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक
इस लिस्ट में मीरा कुमार, कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवानी, हार्दिक पटेल, तारिक अनवर, भक्त चरण दास, डॉ. मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, निखिल कुमार, डॉ. शकील अहमद, डॉ. अखिलेश कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, डॉ. मो. जावेद, डॉ. अनिल शर्मा, शकील उज्जमन अंसारी, अमिता भूषण, कीर्ति आजाद, अवधेश सिंह, शकील अहमद खान, इमरान प्रतापगढ़ी व प्रेमचंद्र मिश्रा के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed