{"_id":"62f0ebbb7978ad2cdc71a7f0","slug":"congress-legislature-party-meet-in-bihar-to-discuss-political-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस की विधायक दल की बैठक, भाजपा-जदयू तकरार पर कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस की विधायक दल की बैठक, भाजपा-जदयू तकरार पर कही यह बात
Mon, 08 Aug 2022 04:41 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 08 Aug 2022 04:41 PM IST
सार
कांग्रेस ने बिहार के राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए सोमवार को राज्य में अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है और अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ लिया तो विपक्षी खेमे में उनका स्वागत करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह बात कही।
विज्ञापन
शकील अहमद खान और नीतीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने बिहार के राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए सोमवार को राज्य में अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है और अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ लिया तो विपक्षी खेमे में उनका स्वागत करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह बात कही।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि बैठक कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के आवास पर होगी और इसमें बिहार के पार्टी प्रभारी भक्त चरण दास के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने कहा, हम हमेशा मानते हैं कि समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए। समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले मुख्यमंत्री की जदयू अगर भाजपा को छोड़ती है तो हम निश्चित रूप से उनका स्वागत करेंगे। लेकिन ये शुरुआती दिन हैं, हम शाम को बैठक में स्थिति पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
खान से जब इस पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया कि नीतीश कुमार ने एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता। ऐसे मामलों पर केवल पार्टी के शीर्ष नेता ही टिप्पणी कर सकते हैं।
हालांकि, उन्होंने राजद और वामदलों के साथ कांग्रेस के मनमुटाव के सवालों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त विपक्ष ने रविवार के प्रतिरोध मार्च में तहे दिल से हिस्सा लिया।
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस, नीतीश कुमार या राजद के तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन देगी, खान ने कहा, यह एक समय से पहले का सवाल है। सबसे पहले, नीतीश कुमार आधिकारिक तौर पर घोषणा करें कि भाजपा के साथ उनका गठजोड़ खत्म हो गया है।