फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   confidence motion in bihar assembly

बिहारः नीतीश ने पेश किया विश्वासमत, नहीं आए मांझी

Wed, 11 Mar 2015 02:42 PM IST
मनीष शांडिल्य, बीबीसी संवाददाता
मनीष शांडिल्य, बीबीसी संवाददाता Updated Wed, 11 Mar 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
confidence motion in bihar assembly

बिहार में नीतीश कुमार सरकार द्वारा सदन में पेश विश्वास मत पर बहस जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री मांझी के सरकारी आवास के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मांझी ने विधानसभा के सचिव के पत्र लिखकर अपनी बीमारी की जानकारी दी है और वे बजट सत्र में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन


पहले दिन राज्य की 18 दिन पुरानी नीतीश कुमार सरकार सदन का विश्वास हासिल करने की कोशिश कर रही है। मांझी कैबिनेट में मंत्री रहे महाचंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार मांझी समर्थक विधायकों ने विश्वास मत के पक्ष में मतदान करने का फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने 22 फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेवारी चौथी बार संभाली थी। बजट के साथ सत्र में आधा दर्जन से अधिक विधेयक भी पेश किए जाने हैं।

विज्ञापन

मतदान के लिए व्हिप जारी

confidence motion in bihar assembly

विश्वासमत की तैयारी को लेकर जदयू ने मंगलवार को नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर विधायक दल की बैठक भी बुलाई थी। पार्टी की रणनीति के संबंध में बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने विश्वास मत से पहले कहा, "पार्टी ने अपने विधायकों को विश्वासमत के समर्थन में मतदान करने के लिए व्हिप जारी कर दिया है।"

श्याम रजक के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी सहित पार्टी के उन विधायकों को भी व्हिप भेजा गया है, जिन्होंने पिछले दिनों नीतीश कुमार के विधायक दल का नेता चुने जाने का विरोध किया था।

जारी रहेगी लड़ाई

confidence motion in bihar assembly

मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने भी मंगलवार को अपने विधायकों से रायशुमारी कर अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भाजपा के नंदकिशोर यादव ने सवाला उठाया कि 22 महीने के अंदर चार बार विधानसभा में विश्वास मत क्यों पेश किया जा रहा है। यादव ने कहा, "भाजपा इस सवाल को सदन में प्रमुखता से उठाते हुए सरकार के विफलताओं को सामने लाएगी।"

सूत्रों के अनुसार भाजपा, जदयू और नीतीश कुमार को असहज करने के लिए अपने लिए आवंटित समय का हिस्सा जीतनराम मांझी को बहस के दौरान अपनी बात रखने के लिए दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed