फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Complaint filed against lord rama and laxman

भगवान राम के खिलाफ मुकदमा, भड़के आदित्यनाथ

Wed, 10 Feb 2016 04:59 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against lord rama and laxman

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सांसद महंत आदित्यनाथ ने बिहार के सीतामढ़ी में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह का काम करते हैं।

विज्ञापन


यह न्यायालय के कार्य को बाधित करके आम जान को न्याय से वंचित करने की कुत्सित चेष्टा भी है। इस तरह के लोगों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ ही उनपर कड़ी करवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


कहा की जो लोग शास्त्रों के वास्तविक मर्म को नहीं समझते हैं, वे इस प्रकार की अनावश्यक बातों पर समय बर्बाद करते हैं। न्यायालय आमजन को न्याय देने के लिए बनाई गई है। इस प्राकार की फिजूल की बातों के लिए नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीतामढ़ी में अधिवक्ता ने दर्ज किया राम-लक्ष्मण के खिलाफ परिवाद

Complaint filed against lord rama and laxman

बता दें कि बिहार के सीतामढ़ी में डुमरी कला गांव निवासी अधिवक्ता ठाकुर चंदन सिंह ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में भगवान राम और लक्षमण के खिलाफ परिवाद दायर किया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि त्रेता युग में भगवान राम ने एक धोबी की बातों में आकर अपनी पत्नी सीता (मां जानकी) का परित्याग कर दिया।

कोई पुरुष अपनी पत्नी के खिलाफ इतना निष्ठुर कैसे हो सकता है, वो भी तब जब वह सभी सुखों का त्याग कर उनके साथ वनवास पर रही। चंदन सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कराने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, मां सीता को न्याय दिलाना है।

परिवाद पत्र में चंदन सिंह ने लिखा कि सीता जी मिथिला की बेटी थी और सौभाग्य से वह भी मि‌थिला की धरती पर पैदा हुआ है। उन्हें लगता है कि भगवान राम ने मिथिला की बेटी के साथ न्याय नहीं किया इसलिए वह उन्हें न्याय दिलाना चाहता है।

मामले में सोमवार को सुनवाई होगी जिसके बाद तय हो सकेगा कि कोर्ट मुकदमे को स्वीकार करता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed