{"_id":"5c057455bdec2241aa7f2bb0","slug":"complaint-file-against-raj-thackeray-on-the-insult-of-hindi-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी भाषा के अपमान पर राज ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी भाषा के अपमान पर राज ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज
एजेंसी, मुजफ्फरपुर (बिहार)।
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
राज ठाकरे
हिंदी भाषा का अपमान करने को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ बिहार की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) आरती कुमारी सिंह की अदालत में दर्ज कराई है। इस मामले की सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विभिन्न समाचार चैनलों पर चली उस न्यूज से शिकायतकर्ता को गहरा धक्का लगा जिसमें ठाकरे कह रहे हैं कि हिंदी देश की राष्ट्रभाषा नहीं है और उन्होंने उसे लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया। हाशमी ने कहा कि ठाकरे की बकवास ने सिर्फ उन्हें नहीं बल्कि हिंदी भाषा से प्यार करने वाले अन्य लोगों को भी दुख पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश का अपमान है।
विज्ञापन
शिकायत में ठाकरे के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। इन धाराओं के तहत आरोपी को एक या दो साल कारावास या जुर्माना या दोनों की सजा मिल सकती है।
विज्ञापन