फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cobra battalion killed a Maoist in an encounter with Maoists in Gaya Bihar

बिहार में कोबरा बटालियन ने एक नक्सली को किया ढेर, एके-47 रायफल बरामद

Sun, 19 May 2019 01:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आसिम खान Updated Sun, 19 May 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Cobra battalion killed a Maoist in an encounter with Maoists in Gaya Bihar
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। गया जिले के लुटुआ में बिहार पुलिस के साथ मिलकर 205 कोबरा की टुकड़ियों ने देर रात दो बजे स्पेशल ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन ने एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली के पास से एक एके-47 रायफल बरामद की गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। हालांकि नक्सलियों के भाग खड़े होने के बाद कोबरा 205 के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक दस्ता जंगल में किसी घटना को अंजाम देने के लिए ठहरा हुआ है। 
विज्ञापन


इस सूचना के बाद कोबरा जवानों को नक्सलियों को दबोचने के लिए जंगल की ओर भेजा गया। नक्सलियों ने पुलिस बल को देखा तो अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कोबरा की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने सुरक्षा बलों की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें खुलासा हुआ था कि नक्सली म्यांमार और नागा इंसर्जेंट ग्रुप के जरिए हथियार और विस्फोटक मंगाने में जुटे हैं।


सुरक्षा एजेंसियों ने एक न्यूज चैनल को एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि नक्सली टीसीओसी यानी टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैम्पेन (टीसीओसी) कई महीनों से चला रहे हैं। नक्सलियों का मकसद सुरक्षा बलों पर हमला कर ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed