फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CO arrested in Rajgir: Circle officer arrested after suspension for making fake documents

Bihar News: निलंबन के बाद अब राजगीर में सीओ गिरफ्तार, सरकारी जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने का मामला

Sun, 11 Dec 2022 02:50 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 11 Dec 2022 02:50 PM IST
सार

पैसों के लालच में रेलवे सहित कई सरकारी जमीनों का फर्जी दस्तावेज बनाकर हेराफेरी करने के मामले में इसी महीने निलंबित किए गए संतोष चौधरी को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के आदेश पर शनिवार को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
CO arrested in Rajgir: Circle officer arrested after suspension for making fake documents
राजगीर के अंचलाधिकारी संतोष चौधरी। - फोटो : Social Media

विस्तार

नालंदा के राजगीर में पदस्थापित अंचल अधिकारी संतोष कुमार चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पैसों के लालच में रेलवे सहित कई सरकारी जमीनों का फर्जी दस्तावेज बनाकर हेराफेरी करने के मामले में इसी महीने निलंबित किए गए संतोष चौधरी को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के आदेश पर शनिवार को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जिस जमीन के लिए मारकाट, उसका भी दाखिल खारिज स्वीकृत किया
संतोष कुमार चौधरी पर कई सरकारी जमीन का दाखिल खारिज फर्जी कागजातों के आधार पर करने का आरोप है। राजगीर में रेलवे, जिला परिषद, धार्मिक न्यास परिषद आदि की जमीन का मामला सामने आ चुका है। इसके अलावा हसनपुर मठ की जिस जमीन को लेकर भारी मारकाट हुई थी, सीओ ने उसके दाखिल खारिज की भी स्वीकृति दी थी।

विज्ञापन

हेरफेर करने में दो राजस्व कर्मी निलंबित, एक हो चुका बर्खास्त
पिछले महीने नालंदा डीएम ने राजगीर के अंचलाधिकारी संतोष कुमार चौधरी पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की थी। डीएम ने सरकारी प्रावधान के तहत चौधरी के खिलाफ प्रपत्र ‘क’ गठित किया था। हेराफेरी का यह मामला सामने आने पर दो राजस्व कर्मी का निलंबन हुआ था, जबकि एक को बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed