फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM of Bihar: Slogans were raised for Chirag Paswan in Patna, the voice kept echoing - How should the CM

CM of Bihar : पटना में अब इस युवा नेता के लिए लगे नारे, गूंजती रही आवाज- बिहार का सीएम कैसा हो?

Sun, 21 May 2023 07:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 21 May 2023 07:12 PM IST
सार

Bihar : इन दिनों मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। कभी किसी पार्टी के वरीय नेता तो कभी समर्थक नए मुख्यमंत्री पद का एलान कर देते हैं। रविवार दोपहर फिर एक बिहार के युवा नेता मुख्यमंत्री बनाने का एलान हुआ। 

विज्ञापन
CM of Bihar: Slogans were raised for Chirag Paswan in Patna, the voice kept echoing - How should the CM
SK मेमोरियल हॉल में सांसद चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। कभी किसी पार्टी के वरीय नेता तो कभी समर्थक नए मुख्यमंत्री पद का एलान कर देते हैं। रविवार दोपहर फिर एक बिहार के युवा नेता मुख्यमंत्री बनाने का एलान हुआ। यह युवा नेता हैं चिराग पासवान। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और सांसद चिराग पासवान रविवार दोपहर SK मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। चिराग जैसे ही मंच पर पहुंचे वैसे ही हॉल में मौजूद उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। वह कह रहे थे कि बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, चिराग पासवान जैसा हो। इसके बाद चिराग ने दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया। 
विज्ञापन


चिराग बोले- लालू-नीतीश ने 33 साल में दलितों का उत्थान नहीं किया
इसके बाद चिराग पासवान ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में समाज को बांटने वाली सरकार है। यहां केवल दलित-महादलित करके लोगों को बांटा गया। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने 33 साल में दलितों का उत्थान नहीं किया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने साजिश रचकर हमारी पार्टी को तोड़ दिया। मेरे घर को खाली करवाया गया। पर मैं शेर का बेटा हूं..किसी से डरता नहीं है। बिहार की जनता आगामी चुनाव में जरूर जवाब देगी। 
विज्ञापन


नीतीश ने तेजस्वी को, सम्राट ने सुशील मोदी को सीएम की कुर्सी देने की बात कही
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवा-हवाई राजनीतिक प्रेक्षकों की नजर में वह बहुत पहले उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपनी कुर्सी देकर जा रहे थे। वह होना नहीं था। अभी हिलने की उम्मीद भी नहीं। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होना है। लेकिन, बिहार के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मुख्यमंत्री की कुर्सी की फेंकाफेंकी चल रही है। कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को यह कुर्सी दी और अब सम्राट इसे राज्यसभा सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नाम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed