फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish was seen looking for DM from the stage, know what is the whole matter

Bihar News: दरभंगा में हंसी के फव्वारे! मंच से डीएम को ढूंढते नजर आए सीएम नीतीश, जानें क्या है पूरा मामला?

Thu, 05 Jun 2025 05:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 05:14 PM IST
सार

दरभंगा में शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से दरभंगा के DM को खोजा और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अजीब तरीके से खड़े होने को कहा। इस समारोह में उन्होंने शहीद की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा की।
 

विज्ञापन
CM Nitish was seen looking for DM from the stage, know what is the whole matter
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति में दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार और बयानों ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से दरभंगा के जिलाधिकारी (DM) को खोजते हुए अचानक पूछ लिया, "कहां हैं DM साहब?" जिसके बाद DM मंच के पीछे से सामने आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह दृश्य लोगों के लिए कौतूहल और मनोरंजन का विषय बन गया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी कहा-उठिए जरा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मंच पर अजीबो-गरीब अंदाज में खड़े होने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर सम्राट चौधरी मुस्कुराते हुए अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए। यह दृश्य भी सभा में उपस्थित लोगों के बीच हंसी का कारण बना और लोग देर तक इसका आनंद लेते रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारक की मांग हुई पूरी
पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के सामने शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न देने सहित पांच सूत्री मांग पत्र प्रस्तुत किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनमें से एक मांग को स्वीकार करते हुए दरभंगा शहर में शहीद सूरज नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाने और चौक का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की। घोषणा के बाद सभा स्थल पर मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक और सांसद उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यह कार्यक्रम न केवल शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर बना, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंचीय शैली और सहज अंदाज़ ने भी लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed