{"_id":"5c057612bdec2241b302765c","slug":"cm-nitish-kumar-says-when-the-police-fails-then-bihar-government-is-infamous","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम नीतीश बोले- पुलिस जब नाकाम होती है तो सरकार बदनाम होती है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम नीतीश बोले- पुलिस जब नाकाम होती है तो सरकार बदनाम होती है
ब्यूरो, अमर उलाजा, पटना
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना है, लेकिन जब पुलिस वाले अपराधी को नहीं पकड़ पाते तो तब सरकार बदनाम होती है। उन्होंने बिहार पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि लोगों का भरोसा बनाए रखना आप लोगों की जिम्मेवारी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सोमवार को नालंदा के राजगीर में बिहार पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि काम ऐसा कीजिए कि किसी भी अपराधी को ये न लगे कि हम बच जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों के जिम्मे जो काम है वो हम लोग कर रहे हैं, लेकिन कम से कम आप बिहार के लोगों की चिंता कीजिए।
विज्ञापन
कानून का राज हर हाल में बहाल रहे इसको सदैव फोकस में रखिए। नीतीश ने कहा कि जब हम लोगों को जिम्मेवारी मिली थी तब अपराधियों के पास एके-47 हुआ करता था और पुलिस के पास 3.3 का रायफल लेकिन स्थितियां और परिस्थिति दोनों बदल गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि झारखंड के बंटवारे के बाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बिहार से अलग हो गया था। जब हमें जिम्मेवारी मिली तभी हमने यह तय किया था कि जल्द ही बिहार को अपना पुलिस ट्रेनिंग सेंटर देंगे।