फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar says that Lalu Yadav can shoot me but do nothing else news in Hindi

बयानबाजी: लालू के बयान पर भड़के नीतीश, कहा- चाहें तो गोली मरवा दें और कुछ नहीं कर सकते

Tue, 26 Oct 2021 07:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 26 Oct 2021 07:51 PM IST
सार

बिहार में उप चुनावों के पास आने के साथ शुरू हुई बयानबाजी का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजद प्रमुख लालू यादव के नीतीश कुमार पर हमला बोलने के बाद अब मुख्यमंत्री ने लालू को निशाने पर लिया है।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar says that Lalu Yadav can shoot me but do nothing else news in Hindi
नीतीश कुमार - फोटो : twitter.com/NitishKumar

विस्तार

बिहार में उप चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि लालू प्रसाद यादव चाहे तो मुझे गोली मरवा दें, वह और कुछ नहीं कर सकते। सीएम ने यह टिप्पणी राजद प्रमुख लालू यादव के उस बयान पर दी जिसमें उन्होंने कहा था कि हम नीतीश कुमार का विसर्जन करने आए हैं।

विज्ञापन


लालू यादव ने बीते दिनों कहा था कि मैं अस्वस्थ था और हिरासत में था जिसके चलते दो चुनावों में प्रचार नहीं कर पाया था। लेकिन, अब उप चुनाव हो रहे हैं और 27 अक्तूबर को मैं कुशेश्वर स्थान और तारापुर में जनता को संबोधित करूंगा। इन्हीं दोनों विधानसभा सीटों पर आगामी 30 अक्तूबर को उप चुनाव आयोजित होने हैं। इनके लिए मतगणना दो नवंबर को की जाएगी।
विज्ञापन


राजद प्रमुख ने कहा था कि मुझे पता है कि तेजस्वी दोनों जगहों पर प्रचार कर रहे हैं और सत्ताधारी गठबंधन एनडीए को टक्कर दे रहे हैं, मैं विसर्जन सुनिश्चित करूंगा। वहीं, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर आई खबरों को लेकर लालू ने कहा कि गठबंधन हमेशा एक जैसी विचारधारा वाली ताकतों के मिलने से बनता है। हमसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी की किसी ने मदद नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed