फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   cm Nitish Kumar said on Bihar road rage case

बिहार रोड रेज केसः 'दोषी कोई भी हो कानून से बच नहीं सकता'

Mon, 09 May 2016 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
cm Nitish Kumar said on Bihar road rage case
बिहार के गया रोड़ रेज मामले में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नही है। सीएम नीतिश ने बताया कि पुलिस ने पार्षद के पति और पूर्व जिला पार्षद बिंदी यादव व मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


उनसे पूछताछ की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी को भी बख्‍शा नहीं जाएगा। कहा कि अपराध कर कोई भी कानून और पुलिस से कब तक भाग सकता है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बिहार के गया में शनिवार की रात जदयू नेता मनोरमा देवी के बेटे ने अपनी गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। 11वीं के छात्र आदित्य सचदेव की हत्या के बाद विधान परिषद की सदस्य मनोरमा देवी और उनका बेटा रॉकी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रविवार को पुलिस ने पार्षद के पति और पूर्व जिला पार्षद बिंदी यादव व मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ, लोगों ने सड़क जाम कर रॉकी की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद शहर में तनाव व्याप्त है। राजग ने घटना के विरोध में सोमवार को गया बंद का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed