{"_id":"63cd964628961b085065722e","slug":"cm-nitish-kumar-said-ganga-water-scheme-to-soon-meet-drinking-water-needs-in-nawada-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीएम नीतीश बोले- गंगाजल योजना से जल्द नवादा जिले की पेयजल जरूरत होगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीएम नीतीश बोले- गंगाजल योजना से जल्द नवादा जिले की पेयजल जरूरत होगी पूरी
Mon, 23 Jan 2023 01:32 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नवादा
पीटीआई, नवादा
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 Jan 2023 01:32 AM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नवादा जिले में गंगा के शोधित जल को घर-घर पहुंचाने की योजना का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह अगले कुछ महीनों में पूरी हो जाएगी। नवादा के लोगों को जल्द घर में गंगा का पवित्र जल मिलेगा।
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार गंगा जल आपूर्ति योजना (जीडब्ल्यूएसएस) के तहत जल्द नवादा जिले में घर-घर शोधित पेय जल मुहैया कराएगी। समाधान यात्रा के तहत यहां आए नीतीश कुमार ने कहा कि इस परियोजना से नवादा जिले की पेयजल जरूरत पूरी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नवादा जिले में गंगा के शोधित जल को घर-घर पहुंचाने की योजना का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यह अगले कुछ महीनों में पूरी हो जाएगी। नवादा के लोगों को जल्द घर में गंगा का पवित्र जल मिलेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पिछले साल करीब 4175 करोड़ रुपये लागत की इस योजना को गया और राजगीर में शुरू किया था। इस योजना को गया जिले में दिसंबर 2019 में हुई मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन