फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM nitish kumar in ramnavmi mela in patna with bjp leaders at same stage of dakbunglow road

Patna : शाम होते ही आस्था का केंद्र कैसे बना डाकबंगला चौराहा, गवर्नर-सीएम के साथ भाजपा के दिग्गज एक मंच पर

Thu, 30 Mar 2023 09:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 30 Mar 2023 09:50 PM IST
सार

दुर्गा पूजा में पटना का डाकबंगला चौराहा जाम हो जाता है, लेकिन रामनवमी की शाम जब राम दरबार की शोभा यात्रा यहां पहुंची तो हर तरफ सिर्फ आस्था का सैलाब दिख रहा है। इसी बीच गवर्नर-सीएम के साथ भाजपा के कई दिग्गज भी एक मंच पर साथ में खड़े हैं। 

विज्ञापन
CM nitish kumar in ramnavmi mela in patna with bjp leaders at same stage of dakbunglow road
धूमधाम से निकली रामनवमी की झांकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्गा पूजा में पटना का डाकबंगला चौराहा जाम हो जाता है, लेकिन रामनवमी की शाम जब राम दरबार की शोभा यात्रा यहां पहुंची तो हर तरफ सिर्फ आस्था का सैलाब दिख रहा है। डाकबंगला चौराहे की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद है, लेकिन कदमों की चहलकदमी शोभा यात्रा में भगवान के रूप-स्वरूप के दर्शन को लेकर बढ़ी जा रही है। इस बीच राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो मंच पर पहुंचकर आरती कर ही रहे हैं, विपक्ष के भी तमाम दिग्गज साथ में ही खड़े हैं। पटना की मेयर सीता साहू भी हैं।
विज्ञापन

CM nitish kumar in ramnavmi mela in patna with bjp leaders at same stage of dakbunglow road
गवर्नर-सीएम के साथ भाजपा के दिग्गज भी एक मंच पर - फोटो : अमर उजाला

सता पक्ष और विपक्ष दोनों दिखे एक मंच पर 
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद् सम्राट चौधरी, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, मेयर पटना नगर निगम सीता साहू, सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, पूर्व विधान पार्षद किरण घई, विधान पार्षद संजय मयूख,  पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद सहित आयोजन समिति के सदस्यगण, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM nitish kumar in ramnavmi mela in patna with bjp leaders at same stage of dakbunglow road
रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री
रामनवमी के अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार डाकबंगला चौराहा पहुँचे और रामनवमी शोभा यात्रा अभिनन्दन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिए। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती किया और फिर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

CM nitish kumar in ramnavmi mela in patna with bjp leaders at same stage of dakbunglow road
महावीर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का लगा रहा तांता - फोटो : अमर उजाला

महावीर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का लगा रहा तांता
महावीर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग व्यवस्थायें की गई थी। रात 2 बजे हनुमान मंदिर के गर्भगृह में हनुमान जी और राम दरबार के जागरण की आरती हुई। इसके बाद मंदिर का पट खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी।

CM nitish kumar in ramnavmi mela in patna with bjp leaders at same stage of dakbunglow road
पटना का हनुमान मंदिर - फोटो : अमरउजाला

यह है खासियत हनुमान मंदिर की
पटना का हनुमान मंदिर उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है । रामनवमी के दिन इस मंदिर में काफी भीड़ लगती है। कहा जाता है कि रामनवमी के दिन अयोध्या के हनुमानगढ़ी के बाद सबसे ज्यादा भीड़ पटना के हनुमान मंदिर में ही लगती है। इसी वजह से गुरूवार को रात के करीब दो बजे से पहले ही श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए लाइन में खड़े थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed