फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar bihar cabinet decision today, Bihar Police become hi-tech.Industrial training institute mokama

Bihar News : कबिनेट बैठक में 22 प्रस्ताव पास, बिहार पुलिस बनेगी अब हाईटेक; मोकामा को भी मिली सौगात

Tue, 15 Oct 2024 06:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 15 Oct 2024 06:39 PM IST
सार

Bihar :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को कबिनेट की बैठक की, जिसमें 22 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार पुलिस को अब हाईटेक बनाया जायेगा। साथ ही मोकामा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाने की भी घोषणा की गई है।
 

विज्ञापन
CM Nitish Kumar bihar cabinet decision today, Bihar Police become hi-tech.Industrial training institute mokama
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 22 एजेंडों पर कैबिनेट ने मुहर लगाईं है। बैठक में मोकामा को विशेष सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोकामा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि युवक-युवतियों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 43 पदों को सृजन किए जाने की भी मंजूरी दी है। 2024-25 में सवा करोड़ तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2 करोड़ 39 लाख रुपये की खर्च सरकार वहां करेगी।

विज्ञापन

बिहार पुलिस अब होगा हाईटेक
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार की पुलिस को लैपटॉप और स्मार्ट फोन से लैस कर दिया जायेगा ताकि केस की जांच में तेजी लाने के लिए आईओ को हाईटेक बनाया जा सके और केस का अनुसंधान तुरंत किया जा सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस को  हाईटेक बनाने के पीछे मंशा यह है कि केस का अनुसंधान में जुटे पुलिस अधिकारी तुरंत जटिल से जटिल केस को भी तुरंत संपादित का सकें। कैबिनेट ने इसके लिए 190 करोड़ 63 लाख रुपए स्वीकृत की है।

विज्ञापन


                                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed