फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar attacks on Tejashwi Yadav over Family Ism in politics

राजनीति में परिवारवाद के बहाने नीतीश का तेजस्वी पर हमला

Wed, 06 Jun 2018 08:51 AM IST
एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना Updated Wed, 06 Jun 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
CM Nitish Kumar attacks on Tejashwi Yadav over Family Ism in politics

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीति में हावी परिवारवाद के बहाने राजद नेता तेजस्वी यादव पर परोक्ष हमला बोला है। उन्होंने कहा कि परिवार की वजह से राजनीति में मुकाम पा चुके युवा नेताओं की दिलचस्पी सिर्फ तेजी से पद और पैसा कमाने में होती है।

विज्ञापन


ऐसे नेता बिना कुछ सोचे-समझे किसी विषय पर ट्वीट करते रहते हैं। हालांकि नीतीश ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा तेजस्वी की ओर ही था। मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश पार्टी की युवा इकाई की ओर से आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘राजनीति में युवाओं की अहम भूमिका होती है। हम छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे लेकिन अब यह देखकर खुशी होती है कि राजनीति में युवा भी दिलचस्पी लेने लगे हैं। लेकिन अपने आसपास बहुत सारे ऐसे युवाओं को भी देखते हैं जो अपने परिवार की वजह से राजनीति में मुकाम पा चुके हैं। वे सिर्फ पैसा और पद पाने की जल्दी में रहते हैं। हमारे दौर में यह दूर का ढोल हुआ करता था।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तेजस्वी ने किया पलटवार

इसके तुरंत बाद ही एक के बाद एक ट्वीट कर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘नीतीश चाचा अपने 60 मिनट के भाषण में 45 मिनट सिर्फ तेजस्वी के बारे में ही बोले। भतीजे का इतना ख्याल रखने के लिए चाचा का धन्यवाद। आखिर तेजस्वी तो बच्चा ही है।’





इससे पहले ट्वीट में तेजस्वी ने कहा, ‘नीतीश चाचा में यदि जरा भी नैतिकता और दृढ़ता बची हुई है तो उन्हें हलफनामा देकर शपथ लेनी चाहिए कि उनका बेटा कभी राजनीति में नहीं आएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed