फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar and RJD leader Rabri Devi pay last respects to ex-Union Minister Raghuvansh Prasad Singh mortal in patna

पटना पहुंचा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर, सीएम नीतीश समेत इन नेताओं ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

Sun, 13 Sep 2020 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 13 Sep 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
CM Nitish Kumar and RJD leader Rabri Devi pay last respects to ex-Union Minister Raghuvansh Prasad Singh mortal in patna
पटना पहुंचा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर - फोटो : ANI

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर देर शाम पटना पहुंचा। उनके पार्थिव शरीर को विधान परिषद और विधान सभा लाया गया था। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। तबियत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को जीवन रक्षा प्रणाली पर रखा गया था। बिहार के दिग्गज नेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए एम्स, दिल्ली में प्रवेश करने से पहले रघुवंश प्रसाद ने 32 साल के साथ की याद दिलाते हुए लालू प्रसाद से क्षमा मांग ली थी। इस्तीफा दे दिया था। जवाब में लालू प्रसाद ने पत्र लिखकर कहा कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं। पहले इलाज कराइए। लालू का पत्र कई पंक्तियों का है, लेकिन यह पत्र रघुवंश प्रसाद से आत्मीयता का बोध कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed