{"_id":"9528d8e07a7f6a6a5d4b826921f12db5","slug":"cm-nitis-kumarprotest-against-land-acquisition-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपवास पर नीतीश, मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपवास पर नीतीश, मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sat, 14 Mar 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में नीतीश 24 घंटे के उपवास पर हैं।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीएम नीतीश उपवास के लिए पटना में जीडीयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उपवास-धरने में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक समेत नीतीश समर्थक भी उपवास पर बैठे। इस बिल के खिलाफ पार्टी का जिलों और प्रखण्डों में भी उपवास चल रहा है। नीतीश समेत अन्य लोगों का यह उपवास रविवार सुबह समाप्त होगा।
विज्ञापन
जिला मुख्यलयों और प्रखंडों में पार्टी के वरिष्ट नेता नीतीश के इस उपवास विरोध प्रदर्शन को संचालित कर रहे हैं। बताया गया कि उपवास के दौरान सीएम नीतीश समेत पार्टी विधायक, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता केवल पानी लेंगे।
विज्ञापन
पार्टी ने राज्य में सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल संशोधन के विरोध में उपवास की अपील की है। वहीं जनता दल यनाईटेड की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में पटना राजभवन कूच करने का ऐलान किया है।