फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM College in Darbhanga canceled the enrollment of 36 students with less attendance in class

Bihar: CM कॉलेज ने क्लास में कम उपस्थिति वाले 36 विद्यार्थियों का नामांकन किया रद्द, प्रिंसिपल ने की यह अपील

Sun, 13 Aug 2023 12:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Aug 2023 12:36 PM IST
सार

Bihar News: सीएम कॉलेज के प्रो. अहमद ने कहा था कि ऐसे छात्र-छात्राएं जो नामांकन लेने के बाद लगातार अनुपस्थित हैं, उनके नामांकन रद्द किए जाएंगे। आज कॉलेज के ऐसे 36 छात्र-छात्राओं का नामांकन रद्द किया गया है जो नामांकन के बाद लगातार अनुपस्थित रहे हैं। वहीं, विद्यार्थियों के अभिभावकों के द्वारा यह सूचित किया गया है कि छात्र राज्य से बाहर रहे हैं।

विज्ञापन
CM College in Darbhanga canceled the enrollment of 36 students with less attendance in class
चंद्रधारी मिथिला महाविद्यालय, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा की ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रीमियर कॉलेजों में शुमार सीएम कॉलेज में बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक की कार्रवाई का असर साफ-साफ दिखने लगा है। यहां कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की कक्षा उपस्थिति बनी रहे इसके लिए दरभंगा शहर के एक प्रीमियर कॉलेज के प्रिंसिपल ने लगातार 10 दिन अनुपस्थित रहने वाले 36 छात्र-छात्राओं के नाम काट दिए हैं। इस खबर से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


दरभंगा के चंद्रधारी मिथिला महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने बीते सप्ताह कॉलेज में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से एक अपील की थी। बतौर अपील, उन्होंने कहा था कि सभी विद्यार्थी समय पर कॉलेज आएं और अपने विषय के वर्ग में शामिल हों।
विज्ञापन


प्रो. अहमद ने यह भी कहा था कि ऐसे छात्र-छात्राएं जो नामांकन लेने के बाद लगातार अनुपस्थित हैं, उनके नामांकन रद्द किए जाएंगे। आज कॉलेज के ऐसे 36 छात्र-छात्राओं का नामांकन रद्द किया गया है जो नामांकन के बाद लगातार अनुपस्थित रहे हैं। वहीं, विद्यार्थियों के अभिभावकों के द्वारा यह सूचित किया गया है कि छात्र राज्य से बाहर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रधानाचार्य ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि कॉलेज प्रबंधन की अपील पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी कॉलेज आने लगे हैं और वर्ग में शामिल हो रहें है। लेकिन अब भी कुछ नामांकित छात्र-छात्राएं अनुपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम किस्त में इन 36 छात्रों का नामांकन रद्द किया गया है। पुनः एक सप्ताह के बाद विद्यार्थियों की उपस्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। अगर इसी कोटि के अनुपस्थित छात्र मिलेंगे तो उनका भी नामांकन रद्द किया जाएगा। प्रो. अहमद ने कहा कि इस तरह का कदम छात्र हित में उठाया जा रहा है, क्योंकि आज के भूमंडलीकरण के युग में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इसलिए हमें इस तरह का कठोर निर्णय लेना होगा ताकि हमारे छात्रों का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि अगला कदम 75% हाजिरी पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा प्रपत्र नहीं भरने देने का होगा।


डा. अहमद ने पुनः अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ससमय कॉलेज में भेजें ताकि वे अपने शिक्षकों से अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। प्रो. अहमद ने कहा कि अब यह समस्या नहीं है कि किसी विषय में शिक्षक नहीं है, क्योंकि वर्तमान कुलपति प्रो. एसपी सिंह द्वारा बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षकों की बहाली करके शिक्षकों की कमियों को पूरा कर दिया गया है। यह सूचना महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed