फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Class 2 student dies by drowning in river

Samastipur: नदी में डूबकर कक्षा दो के छात्र की मौत, शौच करने गया था, परिजनों के बीच मचा कोहराम

Thu, 28 Mar 2024 01:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Mar 2024 01:28 PM IST
सार

Samastipur: जिले के हलई थाने के इंद्रवारा चकलालसाही गांव में गुरुवार को नून नदी में डूबकर वर्ग दो के छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र चकलालसाही वार्ड 13 मोहल्ला के फूलचंद्र सहनी का पुत्र प्रिंस राज (9) वर्ष बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिवार के लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Class 2 student dies by drowning in river
नदी में डूबकर कक्षा दो के छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसी सनोज सहनी ने बताया कि प्रिंस राज गांव के बालेश्वर पासवान के पौत्र के साथ नून नदी किनारे शौच के लिए गया था। जहां जेसीबी से मिट्टी कटाई के कारण नदी के किनारे ही काफी गड्ढा बन गया था। उन्होंने बताया कि शौच के दौरान ही प्रिंस का पैर फिसल गया, जिससे वह गड्ढे में गिरकर डूबने लगा। इस दौरान उसके साथ गए बच्चा द्वारा शौर मचाया गया। हल्ला सुनकर गांव के लोग जबतक दौड़ कर पहुंचते प्रिंस गड्ढे में डूब चुका था। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में ग्रामीणों ने अपने स्तर से शव की तलाश शुरू की। ग्रामीण गोताखोरों के द्वारा करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


प्रिंस वर्ग दो का था छात्र 
लोगों ने बताया कि प्रिंस गांव के गांधी चौक स्थित एक निजी स्कूल के वर्ग दो का छात्र था। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
हलई थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि नून नदी के पानी में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed