फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag says Crime is at its peak in Bihar; But CM Nitish is busy touring country with desire to become PM

Politics: चिराग बोले- बिहार में अपराध चरम पर है; लेकिन CM नीतीश PM बनने की ख्वाहिश लेकर देश के दौरे में व्यस्त

Wed, 31 May 2023 05:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 31 May 2023 05:11 PM IST
सार

चिराग ने सिमरिया में हुए शिलान्यास पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा की इतिहास निकाल कर देख लिया जाए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिन भी योजनाओं का शिलान्यास किया है, उनकी क्या स्थिति है। या तो वह अधर में लटक गए या फिर सरजमीं पर वह फलीभूत नहीं हो सके।

विज्ञापन
Chirag says Crime is at its peak in Bihar; But CM Nitish is busy touring country with desire to become PM
लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने कहा है कि आज बिहार में अपराध चरम पर है। शराब से लोगों की मौत हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश लिए पूरे देश के दौरे में व्यस्त हैं। उनको बिहार के विकास और बिहार वासियों की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन


चिराग ने सिमरिया में हुए शिलान्यास पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा की इतिहास निकाल कर देख लिया जाए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिन भी योजनाओं का शिलान्यास किया है, उनकी क्या स्थिति है। या तो वह अधर में लटक गए या फिर सरजमीं पर वह फलीभूत नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि आज अगर मुख्यमंत्री के साथ निश्चय योजना की बात करें तो जमीनी हकीकत ठीक विपरीत है। मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना के तहत सिर्फ बिहार को ठगने का काम किया है।
विज्ञापन


सांसद चिराग ने कहा कि जिस वक्त उनके पिता रामविलास पासवान रेल मंत्री थे, उसी वक्त हाजीपुर बछवारा रेलवे लाइन दोहरीकरण का उद्घाटन हुआ था। तब तत्कालीन रेल मंत्री रामविलास पासवान ने लोगों से वादा किया था कि इस मार्ग से जितनी भी गाड़ियां जाएंगी, उनका टहराव बछवारा में होगा। लेकिन आज अधिकांश गाड़ियां ऐसी हैं जिनका ठहराव बछवारा जंक्शन पर नहीं है। चिराग ने लोगों से वादा किया कि इस बारे में रेल मंत्री से बात की जाएगी और उनके पिता के द्वारा किए गए वादे को सफल बनाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, चिराग पासवान बुधवार को बेगूसराय में बछवारा प्रखंड के आजाद नगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने वीर चौहरमल पूजा और मेले में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों ने उनका स्वागत भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed