{"_id":"5c311166bdec2256a47ccaa3","slug":"chirag-paswan-says-nda-will-be-harmed-by-issues-like-ram-temple-three-divorces","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर, तीन तलाक जैसे मुद्दों से एनडीए को होगा नुकसान: चिराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर, तीन तलाक जैसे मुद्दों से एनडीए को होगा नुकसान: चिराग
Sun, 06 Jan 2019 01:49 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, शेखपुरा
एजेंसी, शेखपुरा
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
chirag-paswan
एनडीए के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान का मानना है कि राम मंदिर और तीन तलाक जैसे मुद्दे उठाने से लोकसभा चुनावों में गठबंधन को नुकसान हो सकता है। लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग ने शनिवार को कहा कि एनडीए को विकास के मुद्दे पर आगामी चुनाव लड़ना चाहिए।
चिराग ने कहा कि विकास एनडीए का चुनावी मुद्दा होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि इससे एनडीए को बिहार की 40 में से 35 से ज्यादा सीटें जीतने में मदद मिलेगी। मुझे उम्मीद है कि इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा और राम मंदिर, तीन तलाक जैसे विवादस्पद मुद्दों को दूर रखा जाएगा। मुंगेर लोकसभा सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग ने कहा कि हम मुंगेर सीट पर अपने दावे को लेकर कायम है।
भाजपा और न ही जेडीयू ने इस सीट से लड़ने की इच्छा जताई है। अगर हमें दावा छोड़ने को कहा जाता है और कोई दूसरी सीट का प्रस्ताव मिलता है तो इस पर विचार किया जाएगा। मुंगेर से लोजपा उपाध्यक्ष और बाहुबली सूरज भान सिंह की पत्नी वीणा देवी सांसद हैं। अटकलें हैं कि जेडीयू यहां से कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को लड़ाना चाहती हैं। पछले लोकसभा चुनाव में वीणा देवी ने ललन सिंह को हराया था।