Bihar News : तब चिराग की शूटिंग और अब डांस का वीडियो... कहीं यह साजिश तो नहीं; जानें तब क्या था वायरल, अब क्या
Chirag Paswan : सांसद चिराग पासवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह डांस कर रही लड़कियों के सामने बैठे हैं। इसे अश्लील बताकर वायरल किया जा रहा है। पिछली बार चिराग को ड्रामेबाज बताते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। दोनों में कनेक्शन है क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत राम विलास पासवान के इकलौते बेटे और जमुई के सांसद चिराग पासवान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह कुर्सी पर बैठे हैं और सामने तीन लड़कियों के साथ तीन लड़के डांस कर रहे हैं। इस गाने और डांस को अश्लील बताते हुए वायरल किया जा रहा है, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने इस वीडियो को लेकर बयान जारी किया है कि यह एक डांस इंस्टीट्यूट के उद्घाटन के मौके का है। एक बार पहले भी चिराग का वीडियो वायरल हुआ था और तारीखों-मौकों पर गौर करें तो इसके पीछे साजिश की आशंका भी साफ-साफ नजर आती है।
कल ही पिता की पुण्यतिथि पर बड़ा कार्यक्रम किया था चिराग ने
रविवार को सांसद चिराग पासवान ने खगड़िया के शहरबन्नी पहुंचकर अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर बड़ा कार्यक्रम किया था। उन्होंने अपने पिता की पहली पत्नी, यानी अपनी सौतेली मां और अपनी जन्मदात्री मां के साथ पूरे पासवान कुनबे को जुटाया था। साथ ही, दिवंगत राम विलास पासवान की जन्मभूमि और पहली कर्मभूमि पर उनके जुड़े तमाम लोगों को बुलाकर सामाजिक भोज भी दिया था। इस कार्यक्रम से केंद्रीय मंत्री और दिवंगत रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस व भतीजे सांसद प्रिंस पासवान ही दूर थे, शेष पूरा कुनबा खगड़िया में था। पारस और चिराग के बीच लंबे समय से रार चल रही है और हाजीपुर सीट पर दावे को लेकर दोनों में भारी तनातनी है। रविवार को चिराग को खगड़िया का माइलेज मिला और अब अचानक यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी पार्टी ने इसे पुराना और एक डांस एकेडमी के उद्घाटन का बताया है।
पिछली बार भी इसी तरह वीडियो वायरल हुआ था
चिराग राजनीति में आने से पहले एक्टिंग भी कर चुके हैं और फोटो-वीडियो को लेकर संजीदा रहते हैं। पिछली बार उनकी यही संजीदगी भारी पड़ी थी। पिता के निधन के बाद जब चिराग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे तो वीडियो री-टेक करवाने लगे। उस वीडियो को वायरल करते हुए प्रचारित किया गया था कि पिता राम विलास पासवान को लेकर उनके मन में वास्तविक रूप से श्रद्धा नहीं है, बल्कि वह नाटक कर रहे हैं। इसके बाद चिराग ने सामने आकर कहा था कि पिता के साथ उनके लगाव को किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। उन्होंने री-टेक कराए जाने की वजह भी बताई थी। वह वीडियो रामविलास के निधन के बाद वायरल हुआ था और ताजा वीडियो उनकी पुण्यतिथि के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.