फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan convenes meeting of parliamentary board in Delhi, discusses Bihar election

चिराग पासवान ने दिल्ली में बुलाई संसदीय दल की बैठक, बिहार चुनाव पर हुई चर्चा

Mon, 07 Sep 2020 04:45 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Sep 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Chirag Paswan convenes meeting of parliamentary board in Delhi, discusses Bihar election
चिराग पासवान - फोटो : ANI

बिहार चुनाव को लेकर राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज होते जा रही हैं। हर राजनीतिक दल ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए लगातार बैठकों का दौर भी जारी है। इसी को लेकर सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संसदीय दल की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। यहां पर पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई अन्य नेता भी शामिल हुए।

विज्ञापन


विज्ञापन


बैठक के बाद लोजपा ने बताया कि बैठक में यह चर्चा की गई कि 143 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची बनाई जाए और जल्द से जल्द केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजी जाए। यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि बिहार चुनाव के लिए गठबंधन के बारे में सभी निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बैठक से एक दिन पहले रविवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री और जद(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साधा। चिराग ने अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय को लेकर किए गए नीतीश कुमार के फैसले को चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि मारे गए अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के लोगों के परिजन को सरकारी नौकरी देने का उनका फैसला केवल चुनाव संबंधी घोषणा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed