फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chief minister Nitish Kumar shown black flag and Ink thrown on convoy

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिखाया गया काला झंडा, काफिले पर फेंकी गई स्याही

Wed, 25 Sep 2019 04:28 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 25 Sep 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Chief minister Nitish Kumar shown black flag and Ink thrown on convoy
नीतीश कुमार(फाइल फोटो)
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक अज्ञात राजनीतिक संगठन के कुछ लोगों ने काला झंडा दिखाया और उनके काफिले पर स्याही फेंकी। श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) के पास दोपहर में ‘गरीब जनक्रांति पार्टी’ के करीब 10-12 लोग अचानक पहुंच गए और उन्होंने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाया और उनके काफिले पर स्याही फेंकी। उन्होंने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष विकास कृष्णा ने पटना में संवाददाताओं से कहा, हमने नीतीश कुमार को काला झंडा दिखाया और उनके काफिले पर स्याही फेंकी। हम तबतक ऐसा करते रहेंगे जबतक एसकेएमसीएच में चीजें नहीं सुधर जाती, जहां दूरदराज से खासकर गरीब लोग इलाज के लिए आते हैं लेकिन अस्पताल में सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। दोनों का संबंध गरीब जनक्रांति पार्टी से है। कुमार 105 करोड़ रूपे की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने के लिए एसकेएमसीएच में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर का एसकेएमसीएच इस साल जून में तब सुर्खियों में आ गया था जब 100 से अधिक बच्चे एक्यूट इनसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के संदिग्ध मामलों के चलते मर गए थे। मुख्यमंत्री ने 100 बिस्तर वाले बाल चिकित्सा आईसीयू की आधारशिला रखी और अंदरूनी जलापूर्ति प्रणाली को मजबूत करने से संबंधी कार्य का शुभारंभ किया।

उन्होंने 100 बिस्तर वाले मातृ एवं बाल इकाई के लिए एक भवन का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed