{"_id":"641b3b22d98acba4860a6879","slug":"chief-minister-asked-for-special-state-status-on-bihar-day-tejaswi-and-dr-chandrashekhar-told-cm-a-great-man-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Diwas: विशेष राज्य के दर्जा की मांग से बिहार दिवस समारोह शुरू, जानिए CM के बारे में क्या बोल गए तेजस्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Diwas: विशेष राज्य के दर्जा की मांग से बिहार दिवस समारोह शुरू, जानिए CM के बारे में क्या बोल गए तेजस्वी
Thu, 23 Mar 2023 01:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:07 AM IST
सार
बिहार राज्य के 111 साल के होने के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को एक बार फिर कहा कि बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो और अधिक विकास होता।
विज्ञापन
बिहार दिवस कार्यक्रम पर लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में दीप प्रज्ज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर बिहार दिवस 2023 के कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से एक बार फिर विशेष राज्य के दर्जा की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार विकास की ओर लगातार बढ़ रहा है। लेकिन अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो बिहार का और अधिक विकास होता।
विज्ञापन
विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो बिहार बढ़ेगा आगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र से मांग करते हुए कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो बिहार बहुत आगे बढ़ जाएगा। उन्होंने बिहार के प्रति व्यक्ति आय की तुलना करते हुए कहा कि देश में प्रतिव्यक्ति आय 1.5 लाख है जबकि बिहार का प्रति व्यक्ति आय 64.383 हजार रुपया है। उन्होंने कहा कि बिहार की विकास दर साल 2009 से ही लगातार बढ़ रहा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। विशेष राज्य का दर्जा मिलने से बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा। इसी बात को वित्त मंत्री ने भी दोहराते हुए कहा कि हम आगे की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो हमारा बिहार सबसे आगे हो जाएगा।
विज्ञापन
जाति गणना से पता चलेगी लोगों की आर्थिक स्थिति
सीएम नीतीश ने कहा कि साल 1931 के बाद देश में जाति आधारित जनगणना नहीं हुई है। साल 2011 में एक बार कोशिश की गई, लेकिन यह ठीक ढंग से नहीं होने के कारण इसकी रिपोर्ट प्रकाशित नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के सभी दलों के लोगों ने प्रधानमंत्री से जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की थी, लेकिन मांग नहीं मानी गई। हमलोग बिहार में जाति आधारित गणना करवा रहे हैं। जातिगत गणना और कराए जा रहे सर्वेक्षण से लोगों की आर्थिक स्थिति का भी पता चलेगा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने नीतीश और लालू को बताया महापुरुष
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले शायराना अंदाज में लोगों का अभिनंदन किया। फिर बिहार में किए जा रहे विकास को लेकर बातें कही। इसी दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश में कई महापुरुष हुए जिन्होंने देश और बिहार को आगे बढ़ाया। ऐसे लोगों में मुख्यमंत्री नीतीश और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी शामिल हैं।
शिक्षा मंत्री ने सीएम नीतीश को बताया बिहार का शिल्पकार
शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जमकर गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जब बिहार के विकास की बात की जाएगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सबसे ऊपर आएगा। नीतीश कुमार बिहार के शिल्पकार हैं जिन्होंने बिहार को इतना आगे बढ़ाया।