{"_id":"1336d2ea46cc2f131504f21a0bb404cc","slug":"chhath-puja-celebrated-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के बाद महापर्व छठ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के बाद महापर्व छठ संपन्न
पटना, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Nov 2013 08:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज छठ महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया और इस उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। छठ व्रतियों का पहुंचना सुबह तीन बजे के बाद से ही शुरु हो गया था।
पटना समेत राज्य के तमाम जगहों पर बनाए गए घाटों में लाखों की संख्या में लोगों ने भगवान भास्कर को अर्घ्यदान दिया। सभी घाटों को फूल मालाओं से सजाया गया था।
विज्ञापन
महापर्व छठ के पावन मौके पर सड़क, गली-मुहल्लों से लेकर घाटों तक सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।
उधर, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में लालू यादव की कटआउट फोटो लगाकर छठ महापर्व किया। रांची के सेंट्रल जेल में सजा काटने के कारण इस बार लालू यादव छठ में अपने घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को छठ पर्व के अवसर पर शुभकामना दी है।
राज्यपाल डी़ वाई़ पाटिल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में घाटों पर प्रबंधों का जायजा लेने के लिए नाव से यात्रा की और लोगों से बात की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक अण्णे मार्ग पर काफी सादगी से छठ मनाया गया जहां उनकी भाभी और रिश्तेदारों ने स्वीमिंग पुल में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।