Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhath Puja 2026: Know the Significance of Arghya, Puja Timings and Traditional OfferingsEvening Arghya

सर्वार्थ सिद्ध योग: आज छठ पूजा पर शाम में अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देना विशेष लाभकारी; जानें विधि-विधान

Sun, 15 Nov 2026 11:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 15 Nov 2026 11:46 AM IST
सार

Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर इस बार बहुत जबरदस्त संयोग बन रहा है। रवियोग भी है और सर्वार्थ सिद्ध योग भी। ऐसे में अस्त होते सूर्य को आज अर्घ्य देना विशेष लाभकारी है। विधि-विधान जानकर अर्घ्य दें तो और बेहतर।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026: Know the Significance of Arghya, Puja Timings and Traditional OfferingsEvening Arghya
13 नवंबर से छठ महापर्व शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना का अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। दिनभर उपवास रखने के बाद व्रतियों ने शाम को भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुड़ की खीर, घी लगी रोटी और ऋतुफल का प्रसाद ग्रहण किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। इस दौरान व्रतियों के घरों में खरना का प्रसाद ग्रहण करने और बांटने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन

 

सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग में आज संध्या अर्घ्य

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा के अनुसार, इस वर्ष छठ महापर्व पर ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग बन रहा है। रविवार को षष्ठी तिथि होने के कारण यह संयोग और भी खास हो गया है। आज भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य देने के समय सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग रहेगा।

विज्ञापन

 

वहीं, सोमवार 16 नवंबर को सप्तमी तिथि में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान वृद्धि योग और सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग का संयोग रहेगा। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। विष्णु पुराण के अनुसार, तिथियों के विभाजन के समय सूर्यदेव को सप्तमी तिथि प्राप्त हुई थी। इसी वजह से उन्हें इस तिथि का स्वामी भी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाम के अर्घ्य से मानसिक शांति और उन्नति की मान्यता

पंडित राकेश झा के अनुसार, शाम के समय भगवान सूर्य को जल से अर्घ्य देने से मानसिक शांति और जीवन में उन्नति की प्राप्ति होती है। लाल चंदन और फूल के साथ अर्घ्य देने से यश मिलता है। वहीं, जल में गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से पुत्र और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय तांबे के पात्र में जल, रक्त चंदन, लाल फूल और इत्र मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से आरोग्य, आयु, विद्या, यश और बल की प्राप्ति होती है। वहीं, स्थिरता और महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सूर्यदेव को दूध का अर्घ्य देने का विधान बताया गया है। मान्यता है कि भगवान भास्कर को अर्घ्य देने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं।

 

सूर्य की पहली और अंतिम किरण के साथ उषा-प्रत्युषा की पूजा

देवताओं में सूर्य ऐसे देवता हैं, जिनके प्रत्यक्ष दर्शन किए जा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य की शक्तियों के रूप में उनकी पत्नियां उषा और प्रत्युषा की भी आराधना की जाती है। छठ महापर्व में सूर्य के साथ इन दोनों शक्तियों की पूजा का विशेष महत्व है। संध्या अर्घ्य के दौरान सूर्य की अंतिम किरण प्रत्युषा को अर्घ्य देकर नमन किया जाता है। वहीं, अगले दिन सुबह उगते सूर्य की पहली किरण उषा को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इस तरह छठ में सूर्य की दोनों शक्तियों की संयुक्त उपासना होती है।

 

छठ पूजा की सामग्री का भी है विशेष महत्व

  • सूप और डाला: नए बांस से बने सूप और डाले का अर्घ्य में इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि इससे वंश वृद्धि और परिवार की रक्षा होती है।
  • ईख: इसे आरोग्यता और वंश के उत्थान का प्रतीक माना जाता है।
  • ठेकुआ: छठ का प्रमुख प्रसाद ठेकुआ उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है।
  • ऋतुफल: पूजा में मौसम के अनुसार मिलने वाले फलों का विशेष महत्व है। इन्हें अर्पित करने से अभीष्ट फल की प्राप्ति की मान्यता है।

 

सूर्यदेव को किस पात्र से देना चाहिए अर्घ्य?

सूर्य उपासना के इस महापर्व में अर्घ्य देने के लिए पात्रों का भी विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान भास्कर को दूध का अर्घ्य पीतल के पात्र और जल का अर्घ्य तांबे के पात्र से देना शुभ माना जाता है। वहीं, चांदी, स्टील, शीशे और प्लास्टिक के पात्र से सूर्यदेव को अर्घ्य देने से बचने की सलाह दी जाती है।

 

जानिए सूर्यदेव को अर्घ्य देने का मुहूर्त

संध्या अर्घ्य (15 नवंबर): शाम 5:24 बजे तक।

प्रातः अर्घ्य (16 नवंबर): सुबह 6:40 बजे के बाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed